क्रू मेंबर्स को क्रैश से उबरने के लिए मिली खास छुट्टियां
Updated on
16-08-2020 06:19 PM
नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त को हुए विमान हादसे में सवार क्रू मेंबर्स को एक महीने की खास पेड लीव दी गई है। दुबई से केरल आया ये विमान 190 लोगों को लिए 35 फुट नीचे घाटी में गिर गया था जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी। सूत्रों ने बताया कि क्रू मेबर्स को छुट्टी दी गई है ताकि वे हादसे से उबर सकें और आराम कर सकें। उड़ान में चार केबिन क्रू सदस्य और दो कॉकपिट क्रू पायलट सवार थे। जबकि दुर्घटना में दोनों पायलटों ने अपनी जान गंवा दी लेकिन केबिन क्रू के सदस्यों को बचा लिया गया। एयरलाइन के टॉप सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डों पर पर उतरते समय क्रू मेबर्स पर अपनी सीटों पर तैनात थे और जब ये हादसा हुआ तो वो अपनी सीट बेल्ट्स खोल रहे थे। क्रू मेंबर्स में एक अक्षय पाल को हादसे में कई चोटें आई और उनके पैर में फैक्चर भी आया। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एक और क्रू मेंबर शिल्पा कटारे को मामूली चोटें लगी थीं और उन्हें अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। दो अन्य केबिन क्रू सदस्य अभिक विश्वास और ललित हादसे बिना घायल हुए बच गए हैं। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो घोषणा की कि पांच अधिकारियों की एक टीम ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…