पहली बार भूटान में लागू हुआ देशव्यापी लॉकडाउन, सबकुछ रखा जाएगा बंद
Updated on
14-08-2020 06:00 PM
थिम्पू । कोरोना संकट काल के बीच भूटान ने पहला देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया है। भूटान ने यह कदम कुवैत से आई एक महिला द्वारा की गई यात्रा से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका में उठाया है। सरकार ने देश की लगभग 750,000 की आबादी के लिए घर पर रहने का निर्देश जारी किया है।देश में सभी स्कूल, कार्यालय और वाणिज्यिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। सरकारी बयान के अनुसार लॉकडाउन पांच से 21 दिनों के लिए संक्रमित मरीजों की पहचान कर उन्हें पृथक करने के लिए लागू किया गया है। लॉकडाउन का मकसद संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तत्काल तोड़ना है।
कुवैत से लौटी 27 वर्षीय भूटानी महिला यात्रियों के लिए अनिवार्य पृथक-वास के बाद की गई जांच में संक्रमण मुक्त पाई गई। लेकिन पृथक-वास केंद्र से छुट्टी और सोमवार को कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि के बीच की अवधि में माना जा रहा है कि महिला ने भूटान में कई जगह की यात्रा की। पर्यटन पर निर्भर इस देश ने मार्च में कोविड-19से संक्रमित एक अमेरिकी यात्री के अस्पताल में भर्ती होने के बाद देश की सीमाएं विदेशी यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। भूटान में एक मरीज के अलावा कोविड-19 से संक्रमित सभी 113 मरीज पृथक-वास में रखे गए यात्री थे।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…