Select Date:

आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश को खुद को पीड़ित बताने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए: तिरूमूर्ति

Updated on 23-08-2020 07:45 PM

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने कहा कि वैश्विक संस्था को आतंक के दोषियों, विशेष रूप से सीमा पार से आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर बढ़ाना और आतंकवाद प्रायोजित करने वाले किसी भी देश को अपने आप को आतंकवाद का शिकार बताने की इजाजत नहीं देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए तीसरा अंतरराष्ट्रीय दिवस आयोजित किया था। तिरूमूर्ति ने ट्वीट किया,आतंकवाद प्रायोजित करने वाले किसी भी देश को खुद को आतंकवाद पीड़ित दिखाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आतंकवाद की भेंट चढ़े लोगों को याद करते हैं और यह स्मरण करते हैं कि आतंक के दोषियों को सीमा पार के देश का संरक्षण मिला हुआ है।भारतीय मिशन के ट्वीट के साथ तीन मिनट का वीडियो भी डाला गया है,कि जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों का जिक्र है। वीडियों में 1993 में हुआ मुंबई धमाके, 2001 में संसद पर हमले, 2002 अक्षरधाम मंदिर पर हमले, 2008 में मुंबई हमला, 2016 में उरी हमला और 2019 में पुलवामा हमला शामिल हैं। वीडियो 26/11 के मुंबई हमलों के फुटेज के साथ शुरू होता है,इसमें पाकिस्तान के उन संचालकों की आवाजें हैं जो लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों को मुंबई में कुछ प्रमुख स्थानों पर हमले के निर्देश दे रहे हैं।

कार्यक्रम में आतंकवाद पीड़ितों के एक पैनल से बातचीत कर जाना गया कि आतंकवाद से उनका जीवन किस प्रकार प्रभावित हुआ है। भारत से पैनल में निधि चापेकर ने हिस्सा लिया। वह मार्च 2016 में ब्रसेल्स हवाई अड्डे और सबवे पर हुए आतंकवादी हमले में बच गईं थीं। उस वक्त निधि जेट एयरवेज के साथ काम करती थीं। उन्होंने कहा, मेरा नाम निधि चापेकर है और मैं बेल्जियम के इतिहास में अब तक हुए आतंकवाद के सबसे घातक हमले में जीवित बचे लोगों में से एक हूं।’’ चापेकर ने कहा कि विस्फोट में वह बुरी तरह घायल हो गई थीं और आज भी वह उसका दंश झेल रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.