Select Date:

निगम ने रुकवाया कातुलबोर्ड में तालाब पाटने का कार्य

Updated on 23-07-2020 05:51 PM
दुर्ग! आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज निगम भवन अधिकारी गिरीश दीवान द्वारा कातुलबोर्ड वार्ड 59 में डबरी किनारे हो रहे तालाब पाटने के कार्य दस्तावेजों व सीमांकन होते तक रुकवाया गया। भूमि मालिक मुजीफ खान द्वारा इस संबंध में अपना दस्तावेज भवन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। निरीक्षण व कार्यवाही के दौरान वार्ड पार्षद शिवेन्द्र परिहार, जिला राजस्व विभाग के आर.आई रमेश कुमार वर्मा, पटवारी टीकमचंद सोनी, तथा अन्य उपस्थित थे । 
उल्लेखनीय है कि कातुलबोर्ड वार्ड 59 साकेत कालोनी के पास डबरी नुमा तालाब स्थित हैं जो पटवारी नक्शा के अनुसार खसरा क्रं0 103 के अंतर्गत आता है। परन्तु पटवारी हल्का के नक्शे में उक्त खसरा 103 में आवासीय भूमि दर्ज दिखा रहा है। उपस्थित आर.आई और पटवारी ने लैण्डयूज कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं दे पाये। मौके पर जांच में पता चला कि खसरा क्रं0 103 में निर्मित आवासों की रजिस्ट्री खसरा क्रं0 104 के नाम से कर दिया गया है। जहॉ मकान निर्मित है वह भाग खसरा क्रं0 103 का है। जिसमें तीन लोगों श्रीमती गीता बनौते, श्रीमती सरोज स्वर्णकार, श्रीमती बी0रौना/बी0 रामाराव शामिल है। इन सभी मकान मालिकों के नाम भवन अधिकारी ने दर्ज कर लिया है ।   
भवन अधिकारी ने बताया आयुक्त के निर्देश पर इस खसरा 103 में किये बनाये गये मकान मालिकों को नाटिस जारी की जाएगी। वार्ड पार्षद श्री परिहार की सूचना शिकायत आज कार्यवाही किया गया । खसरा नक्शा की जानकारी ग्राम तथा निवेश विभाग से लिये जाने के बाद एफआईआर दर्ज की कार्यवाही की जाएगी। भवन अधिकारी ने कहा इस संबंध में आयुक्त के निर्देशानुसार ग्राम तथा निवेश विभाग को पत्र प्रेषित कर उक्त भूमि व खसरा की लैण्डयूज की जानकारी ली जाएगी साथ ही निर्मित मकानों के दस्तावेजों की सूक्षमता से जांच कर कार्यवाही आगे बढ़ायी जाएगी। तब तक तालाब पाटने के कार्य को रुकवाया गया । आयुक्त श्री बर्मन ने समस्त शहर वासियों, आम नागरिकों से अपील कर कहा कि किसी भी रिक्त भूमि व नजूल भूमि में बिना अनुमति के आवास का निर्माण एवं प्लाटिंग आदि न करें अन्यथा निगम द्वारा उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें कहा आपके वार्ड क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति विशेष के द्वारा कोई निर्माण या प्लाटिंग किया जाता है तो इसकी सूचना शिकायत निगम में अवश्य देवें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.