भिलाई। मच्छरों के रोकथाम हेतु भिलाई निगम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम होते ही निगम का अमला गली-मोहल्लों के सघन क्षेत्रों में हैंड स्प्रे से फॉगिंग कार्य में जुटे हुए हैं, कुआं, नलकूप व बोरिंग के आस पास पानी जमाव वाले स्थानों की सफाई कराकर चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। कर्मचारी वार्डों में हैड मशीन व व्हीकल माउंटेड से फॉगिंग कर रहे है। बारिश को देखते हुए निगम क्षेत्र में डेंगू से बचाव हेतु पानी भरे हुए वाले स्थानों पर मलेरिया एवं जला आयल का छिड़काव किया जा रहा है साथ ही निगम की टीम एवं मितानीनें घरों में जाकर सर्दी, खांसी व बुखार से पीडि़त मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं स्वच्छता निरिक्षक के.के. सिंह ने बताया कि मच्छर का लार्वा न पनप सके इसे देखते हुए मलेरिया एवं जला आयल का छिड़काव किया जा रहा है। निगम क्षेत्रांतर्गत वार्डों में जाकर निगम का अमला लोगों के घरों के बाडिय़ां, गमले, अनुपयोगी पात्रों में भरे हुए पानी, पानी टंकी, कूलर आदि की जांच कर आवश्यकता अनुसार टेमीफास् का उपयोग कर पानी खाली करा रहे है, अगर कहीं लार्वा पाया जाता है तो टेमीफास् डालकर तत्काल उसे नष्ट किया जा रहा है। जोन क्षेत्र के घर-घर में टेमीफास् का वितरण किया गया है, इसके अलावा जहां कहीं भी बरसात व अन्य तरह पानी जमा है वहां मलेरिया, जला आयल का नियमित छिड़काव किया जा रहा है!
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सघन सर्वे
ऐसे क्षेत्र जो डेंगू से पूर्व में प्रभावित रहे हैं उनमें सघन रूप से सर्वे करने के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिए हैं इसी तारतम्य में ऐसे क्षेत्रों में और भी विशेष तौर पर डेंगू उन्मूलन को लेकर आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन में कार्य किए जा रहे हैं तथा इन क्षेत्रों में निगम की टीम वृहद रूप से सर्वे कर रही है! वार्ड 28 छावनी बस्ती के शंकर नगर, सिद्धेश्वरी मंदिर लाइन, नेपाली मोहल्ला, क्रांति चौक, आई टी आई मोहल्ला, सुलभ लाईन, शासकीय स्कूल लाइन, लक्ष्मण नगर, संतोषी मंदिर लाइन, आदिवासी मोहल्ला संपूर्ण, राजीव नगर सार्वजनिक मंच के आसपास, सार्वजनिक मंच लाईन, पंप हाउस लाईन, उडिय़ा मोहल्ला में मच्छर एवं लार्वा उन्मूलन हेतु स्प्रेयर पंप द्वारा मैलाथियान टेमीफास के घोल का छिड़काव एवं सर्वेक्षण कार्य किया गया। इसी प्रकार डेंगू से बचाव हेतु निगम प्रशासन द्वारा प्रतिदिन अलग अलग वार्डों में धुआं छोड़कर फॉगिंग कराया जा रहा है। वार्ड 25 संतोषी पारा इंडियन कान्वेंट स्कूल के पीछे, सुरेश साव के घर के पास, राष्ट्रीय विद्यालय लाइन, ठाकुर लाइन, गुप्ता लाइन, पार्षद गली, बिहारी मोहल्ला, लकड़ी टाल लाइन, खजूर लाइन, गंगा इमली लाइन, नेपाली मोहल्ला, चमड़ा गोदाम लाइन, बेदी कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, सतनामी मोहल्ला, यादव पारा विवेकानंद नगर, न्यू संतोषी पारा मजार लाइन मे हेंड सेट फागिंग मशीन द्वारा धुआं का छिड़काव किया गया !
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…