Select Date:

महिला के जननांग से लिया कोरोना का स्वाब नमूना, गिरफ्तार

Updated on 31-07-2020 07:46 PM
 मुंबई । महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने आई एक महिला के जननांग से स्वाब के नमूने लेने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर राज्य भर में इसका विरोध शुरू हो गया है। उधर, अमरावती पुलिस ने स्वैब के नमूने लेने वाले लैब तकनीशियन को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बदनेरा थाने के पुलिस निरीक्षक पंजाब वंजारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला अमरावती के एक मॉल में काम करती है। 24 जुलाई को वहां के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ऐहतियात बरतते हुए 28 जुलाई को शिकायतकर्ता सहित 20-25 अन्य कर्मचारियों का टेस्ट सरकारी लैब में कराया गया था। शिकायतकर्ता सहित अन्य कर्मचारियों के नाक का स्वाब जांच के लिए लेने के बाद उन्हें मंगलवार को जिले की जांच केंद्र में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि महिला के नाक के स्वाब का नमूना लेने के बाद लैब तकनीशियन अल्पेश देशमुख ने उससे कहा कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए यूरिनल जांच करनी होगी। इसके बाद तकनीशियन ने कथित रूप से उसके जननांग से भी स्वाब का नमूना लिया। जिलाधिकारी शैलेष नवल ने बताया कि मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.