Select Date:

डराने लगी भारत में कोरोना की स्पीड

Updated on 31-05-2020 07:54 PM
3 दिन में बढ़े 25 हजार से ज्यादा मरीज
नई दिल्ली । एक तरफ एक जून से देश को अनलॉक करने की तैयारी है, वहीं देश में कोरोना वायरस की रफ्तार भयभीत कर रही है। मई के आखिरी 10 दिन में जिस तरह से नए केस बढ़े हैं, उससे चिंता दोगुनी हो गई है। कोविड-19 से हालात कितने खराब हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि पिछले तीन दिन में 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को भारत में पहली बार एक दिन में 8,000 से ज्यादा कोरोना के नए मामले आए। पिछले 10 दिन में 7 दिन नए मामलों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारत में 5,000 से ज्यादा कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो चुकी है। देशभर में शनिवार को 200 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 270 मरीजों की मौत हुई थी जो अबतक का रिकॉर्ड है। भारत ने शनिवार रात तक 1,76,823 मामले थे। शनिवार को देशभर से कुल 8,026 ताजा मामले आए। इनमें से 2,940 महाराष्ट्र से थे। यहां पर एक दिन में मामलों की संख्या में यह दूसरा सबसे बड़ा उछाल है। शनिवार को कम से कम चार राज्यों ने डेली केसेज का रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली से रेकॉर्ड 1,163 केस मिले जबकि तमिलनाडु से 938, ओडिशा से 120 और झारखंड से 71। यह सब इन राज्यों में एक दिन के भीतर मामलों की रेकॉर्ड संख्या है।
महाराष्ट्र, गुजरात के हाल बेहाल
मुंबई देश का सबसे खतरनाक हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां शनिवार को 54 लोगों की मौत हुई जो एक दिन का रिकॉर्ड है। इस महानगर में कोरोना से अबतक 1,227 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार रात तक महाराष्ट्र से 65,168 मामले हो चुके थे। राज्य में 34 हजार से ज्यादा ऐक्टिव केस हैं। वहीं, गुजरात में शनिवार को 412 नए केसेज मिले और 27 मरीजों की मौत हुई। वह महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। गुजरात का फैटलिटी रेट (6.2 फीसदी) बेहद टेंशन दे रहा है। पिछले 24 घंटों में अहमदाबाद में हर घंटे एक मरीज की मौत हुई। वह 16 हजार केसेज का आंकड़ा पार करने वाला देश का चौथा राज्य है।
रिकवरी के आंकड़ों से जग रही उम्मीद
देश में कोरोना के मामले बढऩा बेहद चिंताजनक है। हालांकि भारत के लिए एक सिल्वर लाइनिंग ये है कि उसका रिकवरी रेट बहुत अच्छा है। 1.76 लाख केसेज में 86,660 मरीज रिकवर हो चुके हैं। शनिवार को 4,300 से ज्?यादा मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.