छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 93 नए केस
Updated on
05-06-2020 09:20 PM
-प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 565 हुई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अमूमन रोज 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इस कड़ी में सूबे में रिकॉर्ड 93 नए मरीज मिले। मगर 93 का यह रिकॉर्ड कब तक कायम रहेगा इस पर संशय बना हुआ है क्योंकि प्रदेश में कोरोना की धीमी चाल अब तेज हो गई है।
नए मामलों में महासमुंद से 19, जशपुर से 19, बिलासपुर से 17, जांजगीर से 09, रायपुर से 06, राजनांदगांव से 06, रायगढ़ से 05, कवर्धा से 04, बलौदाबाजार से 03, गरियाबंद से 03, सूरजपुर से 02 मरीज शामिल हैं। नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 565 हो गई है, तो वहीं कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 773 हो चुकी है। 17 मरीज कोरोना को मात देने में भी सफल हुए जिनमें रायगढ़ से 04, जशपुर से 01, बलरामपुर से 05, कोरिया से 02, सरगुजा से 02 और बिलासपुर से 03 मरीज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही जांच के दर में भी तेजी आई है। अब तक करीब 78988 संदिग्धों की हुई जांच की गई हैं, जिनमें से 75519 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट रही नेगेटिव रही, तो वहीं 773 संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कुल 2698 संदिग्धों की जांच जारी है। जांच के मामले में बिलासपुर संभाग सर्वाधिक 25224 जांच के साथ टॉप पर है, तो वहीं राजधानी रायपुर में 9382 जांच किए गए हैं।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…