Select Date:

दिल्ली में कोरोना वायरस बेकाबू, मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा

Updated on 12-06-2020 08:00 PM
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बेकाबू होती कोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह स्पष्ट किया गया कि दिल्ली लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का विस्तार नहीं किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम के दिल्ली में कोविद-19 से होने वाली 2,098 मौतों के दावे पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल से जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है उनमें दो तरह के लोग होते हैं। एक जिनकी कोविड से मौत हुई है और दूसरे वो जो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होते हैं। दोनों के लिए पर्ची एक ही जाती है कि कोविड प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। साथ ही हमारे पास अस्पताल रिपोर्ट करते हैं तो कई बार रिपोर्टिंग 2-4 दिन आगे-पीछे भी होती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वायरस को इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी करार देते हुए गुरुवार को कहा था कि यह युद्ध जैसी स्थिति है और दिल्ली सरकार जरूरतों की पूर्ति के लिए और डॉक्टरों एवं चिकित्साकर्मियों को अपने साथ लाने के लिए हर तरीका आजमाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1918 में दुनिया ने स्पेनिश फ्लू देखा था जोकि 1920 तक रहा। कोरोना वायरस इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 1,877 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमितों की संख्या अब 34,000 से अधिक हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी एक हजार से अधिक हो गया है। यह पहली बार है कि जब दिल्ली में कोरोना वायरस के 1800 से ज्यादा मामले एक दिन में आए हैं। इससे पहले तीन जून को सबसे ज्यादा 1513 मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,085 हो गई है। वहीं जानलेवा संक्रमण के 34,687 मामले हो गए हैं।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.