Select Date:

कोरोना वायरस से दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा 10 लाख पार

Updated on 30-09-2020 12:09 AM

नई दिल्ली कोरोना वायरस ने सिर्फ दुनियाभर में तबाही मचाई है, बल्कि इसने लोगों के जीवन जीने के तौर-तरीकों को भी बदलकर रख दिया है। कोरोना वायरस के विस्फोट के 9 महीने बीत चुके हैं, मगर अब भी इसका कहर जारी है। हर दिन लाखों लोग इसकी चपेट में रहे हैं और हजारों की तादाद में मौतें हो रही हैं। कोरोना वायरस से दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 10 लाख पहुंच गया है। अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, कोरोना से दुनियाभर में 10 लाख 1 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से मौतों का यह आंकड़ा जेरुसलम या ऑस्टिन या टेक्सास की आबादी से भी अधिक है। यह 2004 के भूकंप और हिंद महासागर में आए सुनामी में मारे गए लोगों की संख्या से चार गुना अधिक है। कोरोना के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन इस खतरनाक महामारी से औसतन 5 हजार लोगों की मौतें हो रही हैं। मौत का बढ़ता यह आंकड़ा और भी भयावह इसलिए भी हो जाता है, क्योंकि अब तक वैक्सीन की कोई भी वैक्सीन सफल नहीं हो पाई है। यूरोप में तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का दावा है कि अमेरिका में भी इसका दूसरा अटैक देखने को मिल सकता है। फिलहाल, अमेरिका में कोरोना वायरस से 205000 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जो दुनियाभर में पहले नंबर पर है। कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कोविड-19 केस 33 मिलियन पार कर चुके हैं। हालांकि, 23 मिलियन रिकवर भी हो चुकी हैं। वहीं इंडिया की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस से अब तक 95 हजार से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। ब्राजील भी कोरोना से प्रभावित देशों में टॉप फाइव में शामिल है। अमेरिका के बाद ब्राजील कोरोना से मौत के मामले में दुनियाभर में दूसरे नंबर पर है, जहां 142000 लोगों की मौतें हुई हैं। कोरोना से मौतों की लिस्ट में भारत तीसरे और मैक्सिको 76000 मौत चौथे नंबर पर है। गौरतलब है कि पहली बार 2019 में दिसंबर के आस-पास चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी। 11 जनवरी 2020 को कोरोना वायरस से चीन के वुहान शहर में पहली मौत सामने आई थी। इसके दो सप्ताह बाद शहर में कोरोना के कहर को देखते हुए लॉकडाउ लागू कर दिया गया था। हालांकि, इस बीच हजारों यात्री दुनियाभर में इधर से उधर आए-गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.