Select Date:

फ्रांस में सभी लोगों का कोरोना टेस्‍ट फ्री, अपने पैसों से टेस्ट कराने पर मिलेगा रिफंड

Updated on 27-07-2020 09:59 PM
पेरिस। फ्रांस ने नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का टेस्‍ट मुफ्त कर दिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ओलिवर वेरन ने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा जो भी कोरोना वायरस टेस्‍ट कराएगा, उसे रिफंड मिलेगा। वेरन ने कहा मैंने इस आशय के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अब कोई भी अपने पैसे से कराए गए पीसीआर टेस्‍ट का पूरा भुगतान सरकार से वापस ले सकता है। उसके लिए डॉक्‍टर के आदेश या वैध वजह बताने की जरूरत नहीं है। बिना लक्षण वाले लोगों पर भी यह नियम लागू होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बढ़ते कोरोना केसेज पर चिंता जताते हुए कहा संक्रमण की सेकेंड वेव की बात करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्‍होंने कहा हम इस वक्‍त सेकेंड वेव की बात नहीं कर सकते। एक चीज जरूर है, हमने पिछले कुछ दिनों में केसेज तेजी से बढ़ते देखे हैं जबकि लगातार 13 हफ्तों तक केसेज घट रहे थे।
उन्‍होंने युवाओं से सावधान रहने और वायरस को हल्‍के में न लेने की अपील की है। फ्रांसीसी युवा सामाजिक समारोहों को फिर से शुरू करना चाहते हैं। कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अबतक फ्रांस में 217,801 केसेज आ चुके हैं। दुनियाभर की बात करें तो रविवार को कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1।6 करोड़ के पार पहुंच गई। दुनिया में इस बीमारी 644,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका संक्रमण और मृतकों के मामले में पहले नंबर है जो क्रमश: 41,78,027 और 1,46,460 है। ब्राजील 23,94,513 संक्रमित मरीजों और 86,449 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। मामलों के लिहाज से भारत तीसरे नंबर (13,85,635) पर है जिसके बाद रूस (805,332), दक्षिण अफ्रीका (434,200) का नंबर है। जिन देशों में अब तक कोरोना से 10,000 से अधिक मौतें हुई हैं उनमें ब्रिटेन (45,823), मेक्सिको (42,645), इटली (35,102), भारत (32,060), फ्रांस (30,195), स्पेन (28,432), पेरू (17,843), ईरान (15,484) और रूस (13,172) शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.