Select Date:

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 12881 नए मामले, 334 की मौत

Updated on 18-06-2020 09:02 PM
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक अब देश में कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 है, जिसमें 12 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे के अंदर 7 हजार 390 मरीज ठीक हुए हैं। अब इस बीमारी से जंग लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 94 हजार 325 हो गई है। वहीं देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 60 हजार 384 है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार के पार है, वहीं दिल्ली में 47 हजार से अधिक कुल संक्रमित हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 2414 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 47,102 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 67 व्यक्तियों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कुल 1904 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 3307 नए मामले आए हैं और 114 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरने वालों का आंकड़ा 5651 हो गया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 16 हजार 752 है। इसमें 51 हजार 921 एक्टिव केस है। जबकि 59 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई की बात करे तो यहां कुल मरीजों की संख्या 61 हजार 587 हो गई है, जिसमें 3 हजार 244 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर मुंबई में 1359 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अभी एक्टिव केस की संख्या 26 हजार 997 है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.