नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है। कुल कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक बार फिर से आठ हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी तक देश में 198706 कोरोना मरीज हैं। मृतकों की संख्या 5598 हो गई है। अब तक 95527 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 97581 मरीजों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 70013 हो गई है। इसमें से 37543 लोगों का इलाज चल रहा है तो 30108 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 2362 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 20834 कोरोना के मरीज हैं, जिसमें से 8746 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 11565 मरीज सक्रिय हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। राजधानी दिल्ली में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 523 पहुंच गई है। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की बात करें तो यह 23495 हो गई है, जिसमें से 10141 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 13170 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 184 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से प्रभावित गुजरात में अब तक 17200 कोविड 19 के मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 5357 सक्रिय मरीज हैं और 10780 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अभी तक 1063 लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में 8075 कोविड 19 के मरीज सामने आए हैं, जिसमें से 217 की मौत हुई है। बिहार में 3926 संक्रमितों की संख्या है। 24 की मौत हुई है। वहीं, झारखंड में 659 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और पांच की मौत हुई है। देश में कोरोना के संक्रमण के बीच राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। देश के 14 राज्यों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से ज्यादा स्वस्थ हो चुके मरीजों की तादाद है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह आंकड़े लोगों में कोरोना को लेकर कायम भय को दूर करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 48 फीसदी लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। कई राज्यों में स्वस्थ होने की दर और भी अच्छी है। पंजाब में यह सर्वाधिक 88 फीसदी है। वहां 2263 में से 1987 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…