जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर शहर में कोरोना मरीजों की संख्या चार सौ को पार कर गई है। इनमें 315 स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक्टिव केस 71 बचे हैं। कोरोना संक्रमित 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में स्थापित टू नेट स्क्रीनिंग व मेडिकल कॉलेज अस्पताल की वायरोलॉजी लैब से सोमवार को जारी रिपोर्ट में चावल व्यापारी, बीमा कर्मी व मां-बेटा कोरोना वायरस की चपेट में मिले। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुरारिया ने बताया कि पीड़ित मरीजों में जवाहरगंज वार्ड गढ़ाफाटक निवासी 45 वर्षीय महिला तथा उनका 18 साल का बेटा, सिविल लाइन साईं मंदिर के सामने निवासी 65 वर्षीय वृद्घ तथा यादव कॉलोनी निवासी जनरल इश्योरेंस कंपनी का 37 वर्षीय कर्मचारी शामिल है। सिविल लाइन निवासी वृद्घ निवाड़गंज में चावल का क्रय विक्रय करते हैं।इधर, सोमवार को मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना से स्वस्थ हुए तीन लोगों को छुट्टी दी गई। विदित हो कि प्रदेश में जबलपुर से कोरोना संक्रमण की शुरुआत 20 मार्च से हुई थी। बताया जाता है कि इश्योरेंस कंपनी का 37 वर्षीय कर्मचारी सागर व नरसिंहपुर जिले के प्रभार में है। वह अक्सर इन जिलों में कंपनी के कामकाज से आवागमन करता रहता है। 16 जून को वह सागर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गया था। वहां का एक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बैंक व बीमा कर्मी के संपर्क में आने से वे संक्रमण का शिकार हुए। बीमा कर्मी 21 जून को सागर से जबलपुर लौटा था। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी। सैंपल की जांच में वह कोरोना से संक्रमित मिला। वहीं गढ़ाफाटक निवासी मां-बेटा में पूर्व में क्षेत्र में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण की आशंका जाहिर की गई है। सिविल लाइन साईं मंदिर के सामने एचआईजी-3 निवासी चावल व्यवसायी वृद्घ में कोरोना का संक्रमण कहां से आया इसका पता लगाया जा रहा है। वृद्घ को तीन दिन पूर्व सर्दी व बुखार की शिकायत हुई थी। स्वजन ने 27 जून को विक्टोरिया अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसके बाद भर्ती कर लिया गया। सैंपल की जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…