कोरोना प्रकोप- अमेरिका के बाद ब्राजील का गुस्सा डब्ल्यूएचओ पर उतरा, दी संबंध तोड़ने की धमकी
Updated on
09-06-2020 08:25 PM
-कोरोना में मरने वालों की संख्या 37 हजार के पार पहुंची
ब्राजीलिया। कोविड19 को लेकर चीन की भूमिका पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चुप्पी पर अब अमेरिका के बाद सबसे अधिक प्राभावित देश ब्राजील का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 37 हजार के पार हो गई और इससे संक्रमितों की संख्या 685,400 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रकाशन के लिए नई वेबसाइट लांच की गई है लेकिन रविवार को 24 घंटे की अवधि के लिए कोई डेटा जारी नहीं किया गया था। समग्र गणना से पता चलता है कि देश में कोरोना संक्रमितों की 685,427 मामलों की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या 37,312 पहुंच गई हैं। वहीं देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका के बाद अब दूसरे देशों का भी गुस्सा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका के बाद अब ब्राजील ने डब्ल्यूएचओ से संबंध तोड़ने की धमकी दी है। ब्राजील ने डब्ल्यूएचओ पर पक्षपात का आरोप लगाया। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएचओ ने निष्पक्ष होकर देशों का साथ नहीं दिया। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को लेकर अन्य देशों से झूठ बोला है। बता दें कि ब्राजील से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी मई के अंत में कहा था कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से सारे संबंध तोड़ रहा है। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि डब्ल्यूएचओ ने चीन पर ज्यादा भरोसा जताया और अन्य देशों से झूठ बोला। ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ की फंडिंग बंद करने का भी ऐलान किया था। अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सबसे ज्यादा रुपए दे रहा था। वहीं ब्राजील ने 2019 में ही पैसा देना बंद कर दिया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…