Select Date:

कोरोना: मप्र में पॉजिटिव की संख्या 8350 के ऊपर

Updated on 03-06-2020 09:39 PM
नीमच में 11 और बुरहानपुर में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज 
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 8350 के ऊपर पहुंच गई है। हालांकि प्रदेश में कोरोना के 2771 एक्टिव केस हैं। यहां इससे 346 लोगों की मौत हो चुकी है और 5221 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इंदौर के लिए मंगलवार का दिन भी राहत भरा रहा। कोरोना के मरीजों की संख्‍या में कल की तुलना में और कमी आई है। शहर में कोरोना के 27 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीन और मौतों के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्‍या अब 141 हो गई है। अब एक्टिव मरीज 1324 हो गए हैं। चार साल की शिवन्या और विराट सहित 90 लोग संक्रमण मुक्त होकर आज अस्‍पताल से घर लौट आए। शहर के नेहरू नगर में हम जिस एरिया में रहते हैं, उसके आसपास लगातार कई पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर परिवार के 10 सदस्यों की जांच की तो पता चला मेरे चार साल के भानजे-भानजी, मामी और मैं पॉजिटिव आए, वहीं 75 वर्षीय नाना को क्वारंटाइन किया गया। 15 मई को भर्ती होने के बाद 2 जून को हम डिस्चार्ज हुए, लेकिन नाना अभी भी दूसरे अस्पताल में क्वारंटाइन है। यह बात मंगलवार को इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुई नेहरू नगर निवासी 18 वर्षीय निधि ने कही। उनके साथ उनकी चार साल की भानजी शिवन्या, चार साल का भानजा विराट, मामी पुष्पा सहित 21 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर पहुंचे। मध्य प्रदेश के नीमच में 11 और बुरहानपुर में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बुरहानपुर जिले में मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले। अब संक्रमितों की संख्या 315 हो गई है। 247 मरीज ठीक हुए, वहीं 52 का इलाज चल रहा है। 16 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। नीमच जिले में मंगलवार देर रात 60 रिपोर्ट और मिली, इसमें 11 कोरोना पॉजिटिव मिले। नए मरीजों में 10 जावद व 1 जीरन का है। अब मरीजों की संख्या 245 हो गई है। 83 स्वस्थ होकर घर लौटे। 6 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।खरगोन जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 55 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। संक्रमितों में बिस्टान रोड की 4 युवतियां, 2 युवक, गांधी नगर का 1 व कुंदा नगर का 1 व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा गोगावां की 3 महिलाएं व सनावद की 1 महिला भी पॉजिटिव मिली है। जिले में अब 169 संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 106 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 11 की मौत भी हुई है। एक्टिव केस 52 है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.