लंदन। इंपीरियल कॉलेज लंदन के अध्ययन के मुताबिक यूरोप के 11 देशों में लॉकडाउन 99.9 फीसदी सफल रहने का दावा किया गया है। अध्ययन में सामने आया है कि इन सभी देशों में लॉकडाउन और अन्य गैर चिकित्सकीय प्रयासों से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोक दिया गया। यह शोध भारत के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि देश में लॉकडाउन के दौरान कोरोना का फैलाव लगातार जारी है, इसलिए लॉकडाउन को लेकर भारत में बहस छिड़ी हुई है। रिसर्च में दावा किया गया कि यूरोपीय देशों बेल्जियम, जर्मनी, स्वीडन, स्विट्जरलैंड , फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, आस्ट्रिया, डेनमार्क और नार्वे में 1.20 करोड़ से लेकर 1.5 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके थे जो यहां की आबादी का 3.2 से चार फीसदी है। मार्च के आखिर में इन देशों में लॉकडाउन या गैर चिकित्सकीय कदम उठाए गए, जैसे कहीं स्कूल बंद करना, धार्मिक स्थल बंद करना, सामाजिक दूरी, मास्क आदि का प्रयोग, उससे वहां काफी फायदा हुआ।
मई के पहले सप्ताह में इन देशों में लॉकडाउन में छूट दी गई है,लेकिन ये देश कोरोना के रिप्रोडक्शन रेट को एक फीसदी से नीचे ला चुके हैं। इसका मतलब है कि बीमारी काबू में है। इसी प्रकार यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, बर्कले के अन्य अध्ययन के अनुसार छह देशों चीन,अमेरिका, दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान और फ्रांस में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन समेत 1,717 उपायों का विश्लेषण किया गयाव पाया गया कि यदि ऐसा नहीं किया जाता तो चीन में बीमारी का प्रकोप 465 गुना, इटली में 17 गुना तथा अमेरिका में 14 गुना हो सकता था।शोध में दावा किया गया है कि इन 11 देशों में जितने मामले कोरोना के रिपोर्ट हुए हैं, उससे 10 गुना तक ज्यादा करीब डेढ़ करोड़ लोग पहले ही संक्रमित हो चुके थे। ये कदम नहीं उठाए जाते तो ये लोग बीमारी को दूसरे लोगों को भी फैलाते। क्योंकि बेल्जियम जैसे देशों में कोरोना का अटैक रेट सबसे ज्यादा 3.8 तक रिकॉर्ड किया गया। बीमारी वहां और भयावह रूप धारण कर सकती थी। इतना ही नहीं इससे 31 लाख लोगों की और मौतें हो सकती थीं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…