Select Date:

निगम मुख्यालय में 80 कर्मचारियों की हुई कोरोना जांच,

Updated on 07-08-2020 07:12 PM
भिलाई।  जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगम मुख्यालय में कैंप लगाकर फिल्ड में कार्य करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाइजर और वाहन चालकों का आरटीपीसीआर व टू नॉट किट से कोरोना संक्रमण की जांच की। 60 कर्मचारियों का आरटीपीसीआर जांच के लिए नाक और मुंह से स्वाब का सैंपल लिया। वहीं 20 कर्मचारियों का टू नॉट टेस्ट किया गया। इस तरह से कुल 80 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। चलित चिकित्सा इकाई की दो टीम बुधवार को निगम मुख्यालय पहुंची थी। जहां डॉ निहारिका बघेल, डॉ खिलेश्वरी चंद्राकर, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार, लैब टेक्नीशियन हेमलता निर्मलकर, सहयोगी उपासना चतुुर्वेदी और माहेश्वरी चंदेल की टीम ने पहले कर्मचारियों का पंजीयन किया। सभी कर्मचारियों के नाम, निवास स्थान, मोबाइल सहित अन्य जानकारी ली। फिर उसे मोबाइल से ऑनलाइन अपडेट किया। इसके बाद एक-एक कर्मचारियों के नाक और मुंह से स्वाब का सैंपल लिया। कोरोना के संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जिला प्रशासन से निगम के अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों और मार्केट क्षेत्र में कैंप लगाकर अति आवश्यक सेवा में सलंग्न कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं कोरोना की जांच के लिए पहल की थी। महापौर एवं आयुक्त के पहल के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की चलित चिकित्सा इकाई की टीम जोन कार्यालय, एसएलआरएम सेंटर नेहरू नगर, आकाश गंगा सब्जी मंडी, जवाहर मार्केट, फल मंडी, हुडको, सेक्टर-7 मार्केट और जोन-4 मछली मार्केट खुर्सीपार में कैंप लगाकर कोरोना संक्रमण की जांच कर चुकी है। लगातार चलित चिकित्सा विभाग की टीम निगम क्षेत्र में कैंप लगाकर अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारी और व्यापारियों की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.