Select Date:

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 से 20 लाख पहुंचा

Updated on 07-08-2020 07:10 PM
नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस कितने घातक तरीके से अपना पांव पसार रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 20 लाख पार कर गई है। भारत  अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां दो मिलियन यानी 20 लाख से अधिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। सबसे डरावनी बात तो ये है कि यह दूसरा मिलियन महज 21 दिनों में आया है। यानी पिछले 21 दिनों में कोरोना वायरस के दस लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। दरअसल, 16 जुलाई को देश में पहले 10 लाख कोरोना के मामले सामने आए थे। इस बार कोरोना के दूसरे मिलियन में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार से 42 फीसदी मामले हैं। 62088 नए कोरोना केसों से देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2022730 हो गई। कोरोना का डबलिंग रेट अब देश में 22.7 दिन है। यह अमेरिका (60.2) और ब्राजील (35.7) के डबलिंग रेट से कई गुना ज्यादा है। अगर कोरोना की रफ्तार ऐसी ही रही तो भारत इस तालिका में नंबर एक पर पहुंच जाएगा, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। दरअसल, डबलिंग रेट से मतलब है कि कितने दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। अगर देश में कोरोना के मामले अब तक के दर से बढ़ते हैं, तो विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले एक मिलियन यानी दस लाख केस में सिर्फ दो सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। यानी अगले करीब अगले दो सप्ताह बाद भारत में कोरोना वायरस के मामले 30 लाख पार कर जाएंगे। बता दें कि अमेरिका में फिलहाल कोरोना वायरस के 4,993,508 केस और ब्राजील में 2,873,304 केस हैं। वहीं, भारत में कोरोना वायरस से मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो इसका आंकड़ा 41 हजार पार कर चुका है। गुरुवार को 898 मौतों से यह आंकड़ा 41,633 पहुंच गया। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार मृत्यु दर गिरकर 2.07 फीसदी पर आ गई है, जो वैश्विक रेट 3.75 फीसदी से कम है। अमेरिका में कोरोना का मृत्युदर जहां 5.72 फीसदी है, वहीं ब्राजील में 3.81 फीसदी है। हालांकि, 16 जुलाई को जब देश में कोरोना के मामले दस लाख पार हुए थे, तब करीब  56% कोरोना केस सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के थे। मगर अब इसका ट्रेंड बदला है। पहले दस लाख मामलों में जहां दिल्ली का योगदान सिर्फ 12 फीसदी था, अब दूसरे दस लाख मामलों में सिर्फ 3 फीसदी रह गया है। 16 जुलाई से पहले तक देश के कोरोना वायरस मामलों में जहां आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार का योगदान 19 फीसदी था, वही अब उसके बाद से 42 फीसदी हो गया है। कोरोना से ठीक होने की दर  सुधरकर 67.62 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में 5,95,501 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 30.31 फीसदी है। ठीक हो चुके मरीजों की संख्या अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,32,835 ज्यादा है। 24 घंटों के दौरान कुल 46,121 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.