Select Date:

कोरोना: विटामिन डी की कमी से हो रही संक्रमितों की मौत

Updated on 21-06-2020 06:08 PM
-विश्लेषण से चौंकाने वाले नतीजे आए
नई दिल्ली। विटामिन डी की कमी से कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो रही है। जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के शोधकर्ताओं ने 780 लोगों के विश्लेषण के जरिए बताया है कि इससे मरने वालों में से 99 फीसद लोग ऐसे थे, जिनमें विटामिन डी की कमी पाई गई है। नतीजों के अनुसार, इन परिस्थितियों में पोषक तत्व ‘धूप‘ जीवन रक्षक हो सकती है। कैम्ब्रिज में एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय ने पाया कि कम विटामिन डी के स्तर वाले यूरोपीय देशों में महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। वहीं ब्रिटेन के नेशनल इंस्टीट्यूट एंड केयर एक्सीलेंस इस मुद्दे की समीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसका प्रकाशन अगले महीने हो सकता है। इस विश्लेषण के मुताबिक, यदि व्यक्ति के शरीर में 20 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर से कम विटामिन डी पाया जाता है तो कोरोना वायरस से संक्रमित 98.9 फीसद लोगों की मृत्यु हो जाती है। हालांकि जिन रोगियों के पास पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया गया, उनकी मौत का आंकड़ा सिर्फ 4.1 फीसद था। यह बताता है कि विटामिन डी की न्यून मात्रा कोरोना संक्रमित व्यक्ति के लिए घातक परिणाम देने वाली हो सकती है। लंदन के क्वीन मैरी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एड्रियन मार्टिनों ने एक परीक्षण के माध्यम से बताया है कि जीवनशैली के कुछ कारक जिनमें विटामिन डी का स्तर भी शामिल है, वायरस के प्रति संवेदनशीलता को प्रभावित करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि श्वसन संक्रमण में विटामिन डी की दवा के बारे में सोचा जा सकता है। 
वहीं सर्रे विश्वविद्यालय के मुताबिक, विटामिन डी स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह चमत्कारिक नहीं है, क्योंकि इसका प्रमाण स्पष्ट नहीं है। घटता विटामिन डी, बढ़ते संक्रमित (प्रति 10 लाख पर कोविड-19 संक्रमण मामले) इंडोनेशिया में सामने आया यह अध्ययन किसी भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या फिर कोविड-19 रिसर्च से नहीं जुड़ा है। सभी पांच शोधकर्ता जिनका नेतृत्व प्राबोवो रहारुसुना करते हैं, स्वतंत्र शोधकर्ता हैं। साथ ही उनकी वैज्ञानिक पृष्ठभूमि के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। यह रिसर्च अप्रैल में प्रकाशित हुई थी, जिसकी समीक्षा की जानी है। टीम ने पाया कि विटामिन डी की कमी वाले रोगियों की उम्र, लिंग और अन्य बीमारियों को ध्यान में रखते हुए मृत्यु की संभावना 10 फीसद अधिक थी। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्नोत सूर्य की रोशनी है। 
यदि आप अपने भोजन में विटामिन डी का बेहतर स्नोत नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आपके लिए सूर्य की रोशनी से बेहतर कुछ नहीं है। कुछ देर धूप में रहने से विटामिन डी के साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। सूर्य की रोशनी से शरीर अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आता है और यह शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करता है। धूप के अतिरिक्त विटामिन डी की पूर्ति के सबसे अच्छे स्रोतों में ऑयली फिश, अंडा, दूध और कुछ प्रकार के मशरूम शामिल किए जाते हैं। शाेध के अनुसार, आपके शरीर में विटामिन डी का स्तर कम होता है तो आपकी हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती हैं। साथ ही यह इंसुलिन प्रतिरोध, उच्च रक्तचाप और इम्युन सिस्टम को सुचारू रखने में भूमिका निभाता है। साथ ही यह कैंसर और हृदय रोगों में भी प्रभावी होता है, हालांकि इस पर शोध जारी है। बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से दुनिया में साढे चार लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन परिस्थितियों में इस ताजा विश्लेषण ने चौंकाने वाले नतीजे पेश किए हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.