Select Date:

देश में सात लाख से ज्यादा लोगों में फैला कोरोना का संक्रमण, 20,000 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated on 07-07-2020 08:13 PM
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले दो दिन तक 24 हजार से अधिक रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इसमें कुछ कमी आई है, लेकिन इस अवधि में 467 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 20 हजार के पार निकल गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,252 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते शनिवार के बाद का सबसे कम आंकड़ा है। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,19,665 हो गई है।
गत शनिवार को 22,771 नए मामले दर्ज किए गए थे। रविवार को 24,850 और सोमवार को 24,248 मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 467 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 20,160 हो गई है और इस दौरान 15,515 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 4,39,948 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,59,557 सक्रिय मामले हैं।
कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 5,368 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,11,987 है तथा 204 लोगों की मौत हुई है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 9,026 हो गई है। राज्य में 1,15,262 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 3,827 बढ़कर 1,14,978 पर पहुंच गई है और इसी अवधि में 61 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1571 हो गई है। राज्य में 66,571 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ते हुए कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला तीसरा देश बन गया है। संक्रमण के कुल मामलों में अब केवल अमेरिका और ब्राजील ही भारत से आगे है। इस बीच बेंगलुरू स्थित वैज्ञानिकों की संस्था इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएससी) ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) द्वारा 15 अगस्त को कोरोना वायरस का टीका जारी करने का लक्ष्य अव्यावहारिक और हकीकत से परे  है। आईएएससी ने कहा कि नि:संदेह इसकी तुरंत जरूरत है, लेकिन मानवीय जरूरत के लिए टीका विकसित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से वैज्ञानिक पद्धति से क्लीनिकल परीक्षण की आवश्यकता होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.