कोरोना संक्रमित विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने पूर्व मंत्री के घर किया था लंच
Updated on
21-06-2020 06:11 PM
5 विधायक भी थे उनके साथ, सभी दहशत में
भोपाल। जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार हुए भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा ने प्रदेश के एक पूर्व मंत्री के यहां भोजन ग्रहण किया था। सकलेचा के साथ और पांच भाजपा विधायकों ने तीन दिन पहले पूर्व मंत्री पारस जैन के घर उनके साथ में लंच लिया था। सकलेचा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन लोगों में दहशत व्याप्त है। पांचों विधायक, उनके ड्राइवर व गनमैन सहित 18 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। शनिवार दोपहर में इनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात भी तय थी। पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर कराया टेस्ट तो पता चला शुक्रवार को सकलेचा की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिए थे। शनिवार सुबह सकलेचा दंपती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पूर्व मंत्री जैन और पांचों विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया मंदसौर, देवीलाल धाकड़ गरोठ, अनिरुद्ध मारू मनासा, दिलीप सिंह परिहार नीमच और दिलीप सिंह मकवाना (रतलाम ग्रामीण) भी तनाव में आ गए। विधायक सिसोदिया ने बताया कि दो-तीन दिन से वे सभी सकलेचा के लगातार संपर्क में थे। पूर्व मंत्री जैन के घर पर सभी ने साथ खाना खाया और देर तक एक दूसरे से बात करते रहे। इस दौरान सकलेचा ने मास्क भी नहीं लगाया था। सिसोदिया व अन्य विधायकों ने अपने स्वजनों और स्टाफ का भी परीक्षण कराया है।बताया जाता है कि सभी विधायकों और उनके स्टाफ को डॉक्टरों ने होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी है। चार दिन बाद एक और टेस्ट किया जाएगा। साथ ही किसी भी तरह के लक्षण मसलन खांसी, सरदर्द, बुखार अथवा शरीर में दर्द आदि होता है, तो उन्हें सूचित करने को कहा है। सकलेचा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजे पांडा से भी काफी देर तक निकट बैठकर बात करते रहे। इस दौरान वह भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में आए। विधायक दल की बैठक में भी सकलेचा बिना मास्क लगाए बैठे थे।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…