कई घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद किया गया कोरोना संक्रमित का दाह संस्कार
Updated on
11-06-2020 07:58 PM
-त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण से पहली मौत के बाद भड़के लोग
अगरतला। कई घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद त्रिपुरा के अगरतला के बट्टाला शमशान घाट पर कोरोना संक्रमित शख्स का दाह संस्कार कर दिया गया है। यह त्रिपुरा में कोरोना संक्रमण से पहली मौत थी। अधिकारियों के मुताबिक लोगों में डर था कि कोरोना संक्रमित शख्स के शव को जलाने से संक्रमण फैल सकता है, इस कारण वो उसके दाह संस्कार का विरोध कर रहे थे। पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक दूरदराज के गांव चाचू बाजार के रहने वाले, बिस्वा कुमार देबबर्मा का अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में निधन हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि जब लोगों को यह पता चला कि देबबर्मा का अंतिम संस्कार राजधानी के मुख्य श्मशान घाट बट्टाला में किया जाएगा, तो सैकड़ों स्थानीय लोग, खासतौर से महिलाओं ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया ओर विरोध करने लगे।
अगरतला सदर के एसडीएम आशिम साहा ने बताया कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के साथ कई बार बातचीत की और यह समझाने की कोशिश की कि दाह संस्कार से पहले सभी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, इस मामले में स्थानीय भाजपा विधायक आशीष कुमार साहा और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मीटिंग की और उन्हें समझाया। रॉय बर्मन ने बताया कि स्थानीय लोगों के बीच कुछ गलतफहमी थी जिस वजह से ये लोग दाह संस्कार का विरोध कर रहे थे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…