Select Date:

देश में कोरोना का कहर तेज, एक दिन में 32 हजार से अधिक मामले, 606 लोगों की जान गई

Updated on 16-07-2020 08:08 PM
नई दिल्ली । जानलेवा कोरोना अब देश में अपना रौद्र रुप ले रहा है इसके संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 32 हजार 695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 9 लाख 68 हजार 876 है, जिसमें 24 हजार 915 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि अब तक 6 लाख 12 हजार 815 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 3 लाख 31 हजार 146 है। अब तक 1 करोड़ 27 लाख 39 हजार 490 सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है। 15 जुलाई यानी कल ही 3 लाख 26 हजार 826 सैंपल का टेस्ट किया गया था।
महाराष्ट्र: राज्य में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 75 को पार कर गया है। अब तक करीब 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना से 1 लाख 52 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1.12 लाख से अधिक है।
तमिलनाडु: प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख को पार कर गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 820 है, जिसमें 2167 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 47 हजार से अधिक है।
दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 17 हजार के करीब है, जिसमें 3487 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 95 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के करीब है।
गुजरात: प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 44 हजार 552 है, जिसमें 2079 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 हजार 286 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 11 हजार से अधिक है। उत्तर प्रदेश: प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 41 हजार 383 है, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 25 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 14 हजार से अधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.