Select Date:

कोरोना कहर- एक दिन में ही ढाई महीने जितने केस

Updated on 08-06-2020 08:21 PM
पांचवें दिन ढाई सौ से अधिक मौतें बनी चिंता का सबब
नई दिल्ली। देश के अनलॉक होते ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से इजाफा हो रहा है। लगातार पांचवें दिन 250 से ज्यादा मौतें हुई, एक दिन में ही ढाई महीने जितने केस, चिंता का सबब बन गईं हैं। बात चाहे रोज आने वाले रेकॉर्ड संख्या में नए मामलों की हो या फिर मौतों की, तस्वीर डरावनी है। अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि शुरुआती ढाई महीनों में देश में जितने कुल केस थे, उतना अब एक ही दिन में आना सामान्य बात हो चली है।  एक तरफ मॉल्स से लेकर धार्मिक स्थलों समेत तमाम दूसरी सार्वजनिक जगहें भी सोमवार से खुल चुकी हैं तो दूसरी तरफ कोविड-19 खतरनाक रूप दिखा रहा है। राज्य सरकारों के आंकड़ों के लिहाज से देश में कोरोना के कुल केस ढाई लाख को पार करते हुए 2,57,334 पहुंच चुके हैं। सिर्फ 5 दिनों में ही 50 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं। देश में 2 जून को कोरोना के कुल केस 2 लाख हुए थे जो 7 जून को ही ढाई लाख पार कर गए।
देश में रविवार को कोरोना के मामलों में रेकॉर्ड उछाल दर्ज हुआ। एक ही दिन में 10,700 से ज्यादा नए केस सामने आए। लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए। देश में 30 जनवरी को कोरोना संक्रमण के पहले केस की पुष्टि हुई थी। उसके 74 दिनों बाद 13 अप्रैल को कुल केस 10 हजार के आंकड़े को पार किया था। देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 7 हजार को पार कर चुका है। कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में हालत दिन ब दिन खराब ही होती चली जा रही है। चीन जहां से कोरोना पूरी दुनिया में फैला, उससे भी ज्यादा केस महाराष्ट्र में हो चुके हैं। सूबे में कुल मामले 85 हजार से ज्यादा हो चुके हैं, जबकि चीन में यह आंकड़ा 83,040 है। रविवार को देश के कम से कम 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण में हाईएस्ट सिंगल डे उछाल दर्ज हुआ। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,515 नए केस आए। राज्य में इससे पहले किसी एक दिन में इतने ज्यादा नए केस नहीं आए थे। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में रविवार को रेकॉर्ड 620 नए केस, हरियाणा में भी रेकॉर्ड 496 नए केस दर्ज हुए। पश्चिम बंगाल में भी रविवार को कोरोना केस में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज हुआ। वहां 449 नए केस सामने आए। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को कोरोना से 21 मौतें हुईं और इसके साथ ही शहर में कुल मौतों का आंकड़ा 1,000 को पार कर गया। शहर में अब तक 1,015 लोग कोरोना की वजह से जान गवां चुके हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.