कोरोना का कंपनी पर अब तक कोई खास असर नहीं: नेस्ले इंडिया
Updated on
04-06-2020 11:11 PM
नई दिल्ली । चॉकलेट, मैगी, दूध पाउडर जैसे उत्पाद बनाने वाली नेस्ले इंडिया ने कहा कि कोरोना का उसके कारोबारी गतिविधियों पर अब तक कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। कंपनी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य संकट और लॉकडाउन के प्रभाव का आकलन करती रहेगी। नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी पूंजी या वित्तीय संसाधन के संदर्भ में कोई विशेष चुनौती नहीं देख रही या न ही लाभ पर कोई प्रतिकूल असर पड़ता दिखाई दे रहा। स्विट्जरलैंड की कपनी नेस्ले की अनुषंगी नेस्ले इंडिया ने कहा कि उसके पास नकदी की कोई समस्या नहीं है और वह अपनी वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करने की स्थिति में है। कंपनी की कारोबारी गतिविधियों पर कोविड-19 महामारी का अब तक कोई खास असर नहीं दिखा है, निकट भविष्य और सालाना परिणाम पर इसके प्रभाव का आकलन करना फिलहाल अत्यंत कठिन है। कंपनी स्थिति के हिसाब से कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव का आकलन करती रहेगी। कंपनी के अनुसार उसने अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों और वितरण केंद्रों और गोदामों में कामकाज शुरू कर दिया है और सामाजिक दूरी के साथ कड़े सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। नेस्ले इंडिया के ज्यादातर उत्पादों की मांग बनी हुई है और जोर फिलहाल ग्राहकों तक उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुकरण करने वाली कंपनी का शुद्ध लाभ इस साल जनवरी-मार्च में 10.84 प्रतिशत बढ़कर 525.43 करोड़ रुपए रहा जबकि उसकी शुद्ध बिक्री 3,305.78 करोड़ रुपए रही।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…