कोरोना महामारी के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप कार्यक्रम पर संशय बना : आईसीसी
Updated on
28-07-2020 06:59 PM
दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में बाधा आई है, ऐसे में फाइनल को लेकर भी संशय बन गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महाप्रबंधक (खेल संचालन) ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि यह सब द्विपक्षीय सीरीज के पुनर्निर्धारित होने की संख्या पर निर्भर करेगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण आईसीसी का भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) भी प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से टी20 विश्व कप को पहले ही स्थगित कर दिया है, जिससे सदस्य देशों को अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सके।
एलार्डिस ने कहा, ‘अभी हम सदस्य देशों के साथ विचार कर रहे हैं कि सीरीज के पुनर्निर्धारण पर उनकी योजना क्या है।’ मौजूदा परिस्थितियों और व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आईसीसी अगले साल जून में लॉर्ड्स में प्रस्तावित फाइनल को स्थगित कर सकता है, क्योंकि अभी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड के मैचों के कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘सभी टीमों को जल्द से जल्द अपने पुनर्निर्धारित कार्यक्रम को तैयार करना होगा। फाइनल का समय तय करने से पहले हमें यह देखना होगा कि उपलब्ध समय के भीतर इसमें कितनी स्थगित सीरीज को पुनर्निर्धारित किया जा सकता हैं या नहीं। अब तक हालांकि फाइनल जून 2021 में ही होना तय हुआ है।’
उन्होंने कहा कि पुनर्निर्धारित कार्यक्रम को तैयार करने में आईसीसी सदस्यों के लिए सिर्फ समन्वयक की भूमिका निभा सकता है और वह सीधे तौर पर कार्यक्रम बनाने में शामिल नहीं होगा। उन्होंने साफ किया, ‘हम इसमें अधिक सक्रिय भूमिका नहीं निभा सकते। आईसीसी प्रतियोगिताओं के समन्वय में एक भूमिका निभाता है, पर द्विपक्षीय कार्यक्रम निर्धारण के मसले में इसकी कोई भूमिका नहीं है।’ उन्होंने माना कि कई देशों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी पर बहुत अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि हर जगह स्थिति अलग है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…