भारत में पहले लॉकडाउन के बाद कोरोना के मामलों में मृत्यु दर सबसे कम 2.15 प्रतिशत
Updated on
02-08-2020 06:08 PM
नई दिल्ली । भारत वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की सबसे कम मृत्यु दर दर्ज करने और उसे बनाए रखने में लगातार सफल रहा है। देश में कोरोना के मामलों में मृत्यु दर 2.15 प्रतिशत है और यह पहले लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से सबसे कम है। जून के मध्य में यह लगभग 3.33 प्रतिशत थी जिसमें लगातार गिरावट आ रही है। यह केंद्र के साथ-साथ राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकारों की "जांच, खोज, उपचार" के लिए समन्वित, पूर्व-निर्धारित, वर्गीकृत और विकसित रणनीति और प्रयासों को दर्शाता है। अस्पताल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ-साथ त्वरित परीक्षण ने कोविड-19 के रोगियों की शीघ्र पहचान और गंभीर रोगियों की पहचान को सक्षम बनाया है जिससे मृत्यु की संख्या में कमी आई है।
सीएफआर की दर को कम रखने के साथ-साथ, कंटेनमेंट रणनीति के सफल कार्यान्वयन, त्वरित परीक्षण और व्यापक देखभाल दृष्टिकोण के आधार पर मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल के परिणामस्वरूप, ठीक होने वालों की संख्या 30,000/दिन के स्तर पर लगातार बनी हुई है। अब ठीक हुए लोगों की कुल संख्या करीब 11 लाख हो गई है। पिछले 24 घंटों में 36,569 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के साथ ही, ठीक हुए लोगों की संख्या 10,94,374 तक पहुंच गई है। कोविड-19 रोगियों के बीच ठीक होने की दर 64.53 प्रतिशत है। ठीक होने वालों की संख्या में इस प्रकार की लगातार वृद्धि के साथ, कोविड-19 से ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर वर्तमान में 5,29,271 हो गया है। सभी सक्रिय मामलों (5,65,103) को चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत रखा हैं। निर्बाध रोगी प्रबंधन के साथ-साथ तीन-स्तरीय अस्पताल अवसंरचना ने तीव्र गति से गंभीर रोगी की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया है। वर्तमान में, 2,49,358 आइसोलेशन बेड, 31,639 आईसीयू बेड और 1,09,119 ऑक्सीजन समर्थित बेड, 16,678 वेंटिलेटर के साथ 1,448 कोविड समर्पित अस्पताल काम कर रहे हैं। 2,07,239 आइसोलेशन बेड, 18,613 आईसीयू बेड और 74,130 ऑक्सीजन समर्थित बेड और 6,668 वेंटिलेटर के साथ 3,231 समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भी चालू किए गए हैं। इसके अलावा, देश में कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए 10,02,681 बिस्तरों के साथ 10,755 कोविड केयर सेंटर भी उपलब्ध हैं। केंद्र ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को 273.85 लाख एन95 मास्क और 121.5 लाख जीवन रक्षक उपकरण (पीपीई) और 1083.77 लाख एचसीक्यू की टैबलेट भी प्रदान की हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…