भोपाल। प्रदेश में अनलाक-1 के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। जून महीने के पहले चार दिन में ही भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीज इंदौर से ज्यादा हो गए हैं। चार दिन का आंकड़ा शहर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिंताजनक है। इंदौर में पिछले चार दिन में 147 मरीज मिले हैं, जबकि भोपाल में 163 संक्रमित पाए गए हैं। यही आंकड़ा मई महीने के पहले चार दिन में इंदौर में 125 और भोपाल में 55 मरीज का था। एक से चार तारीख के बीच दोनों शहरों में 70 संक्रमित मरीजों का अंतर था। भोपाल में अचानक संक्रमण बढ़ने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं शहर की जनता इन रियायतों का फायदा उठाकर सड़कों पर उतर रही है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में इंदौर से ज्यादा संक्रमित मरीज भोपाल में हो सकते हैं। इंदौर के खजराना में ही एक मात्र बड़ा हॉटस्पॉट था, जहां एक ही क्षेत्र में 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले थे। जबकि भोपाल में ऐसे एक दर्जन से ज्यादा हॉटस्पॉट हो गए हैं, जहां मरीजों की संख्या तेजी बढ़ी है। इसमें जहांगीराबाद, ऐशबाग, मंगलवारा, बाणगंगा, कोटरा सुल्तानाबाद, कॉजी कैंप, ईदगाह हिल्स सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। जनता सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रही है। मार्केट में बिना मास्क के घूम रहे लोग। भोपाल में झुग्गी बस्तियां, नाले के ऊपर बने मकान और सघन बस्ती व तंग गलियां हैं, जहां लोग लगातार एक दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। कुछ वार्डों में सार्वजनिक नल से लोग पानी भर रहे हैं। इस दौरान नियमों की अनदेखी हो रही है। बैरागढ़ के बाद गांधीनगर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को टैगोर निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन ने महिला के घर के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। बैरागढ़ मछली मार्केट निवासी एक महिला भी संक्रमित पाई गई है। इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो गया। इसमें महिला कह रही है कि मुझे मामूली बुखार हुआ था, अब पूरी तरह ठीक हूं फिर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। समझ में नहीं आ रहा है कि मैं कैसे पॉजिटिव आ गई। आडियो में महिला एक रिश्तेदार से हंसते हुए बात कर रही है। हमीदिया अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी लेने वाले चार मरीजों में तीन की गुरुवार को छुट्टी कर दी गई। मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. सिम्मी दुबे ने बताया कि अभी तक आठ मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी के लिए पंजीकृत किया है। इनमें चार को प्लाज्मा चढ़ाया जा चुका है। कोरोना से स्वस्थ होने वाले 15 लोगों ने अभी तक हमीदिया अस्पताल पहुंचकर प्लाज्मा (खून का तत्व) दान किया है। ट्रायल के तौर पर इन मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जाता है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…