Select Date:

संक्रमित व्यक्ति के दिमाग पर अटैक करता है कोरोना, स्ट्रोक-मेमोरी लॉस की बढ़ी समस्या

Updated on 30-09-2020 12:09 AM

नई दिल्ली तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में सूजन, थकावट और सांस में तकलीफ कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षण हैं। कोविड-19 के मरीजों में हाल ही में कन्फ्यूजन, लॉस ऑफ स्मैल, व्यावहारिक बदलाव जैसे कुछ न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी देखने को मिले हैं। वायरस की चपेट में आए अस्पताल में दाखिल कुछ मरीजों की मानसिक स्थिति पर इसका बुरा असर पड़ा है। स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज और मेमोरी लॉस जैसे कई खतरनाक प्रभाव अब कोरोना वायरस के मरीजों में देखे जा रहे हैं। जॉन्स होपकिंस यूनिवर्सिटी के एमडी रॉबर्ट स्टीवन्स कहते हैं, कोविड-19 यूनिट में उन्होंने तकरीबन आधे मरीजों में न्यूरोलॉजिकल लक्षण देखे हैं। वैज्ञानिक फिलहाल ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वायरस का दिमाग पर बुरा असर क्यों पड़ रहा है।

रॉबर्ट स्टीवंस ने जॉन्स हॉपकिंस में छपे अपने एक आर्टिकल में उन वैज्ञानिकों के सिद्धांतों को सूचीबद्ध किया है जो इस विषय पर शोध कर रहे हैं। आर्टिकल के मुताबिक पूरी दुनिया में कोविड-19 के मामलों में दिमाग से जुड़ी तमाम स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। इनमें कन्फ्यूजन, होश खोना, दौरा पड़ना, स्ट्रोक, लॉस ऑफ स्मैल, लॉस ऑफ टेस्ट, सिरदर्द, फोकस ना कर पाना और व्यावहारिक बदलाव जैसी कई दिक्कतें शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के कुछ मरीजों में तो 'कॉमन पेरिफेरल नर्व' से जुड़ी समस्या भी देखी गई है, जो पैरालाइज और रेस्पिरेटरी फेलियर की वजह बन सकती है। कोविड-19 की बीमारी का इंसान के दिमाग के साथ क्या कनेक्शन है? इसे लेकर जॉन्स होपकिंस की मौजूदा स्टडी में चार प्रमुख बातें बताई गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वायरस दिमाग में दाखिल होने में सक्षम है तो गंभीर और अचानक संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है। चीन और जापान में कुछ ऐसे मामले देखे गए थे, जहां वायरस का जेनेटिक मैटेरियल स्पाइनल फ्लूड में पाया गया था। वहीं, फ्लोरिडा में एक केस ऐसा भी देखा गया था, जहां दिमाग की कोशिकाओं में वायरल पार्टिकल्स मिले थे। ऐसा सिर्फ रक्त प्रवाह और तंत्रिका में वायरस के दाखिल होने से संभव हो सकता है। नॉवेल कोरोना वायरस से लड़ने पर बॉडी इम्यून सिस्टम पर भी इसका असर पड़ता है। इनफ्लेमेटरी रिस्पॉन्स के दौरान 'मलाडैप्टिव' के प्रोड्यूस होने से बीमारी में शरीर के ऊतक और अंग डैमेज होते हैं।

कोविड-19 का शिकार होने पर कई तरह के साइकोलॉजिकल बदलाव भी देखने को मिलते हैं। तेज बुखार से लेकर शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन की कमी ब्रेन डिसफंक्शन की वजह बन सकती है। कोविड-19 के कई मामलों में मरीज का बेहोश होना या कोमा में चले जाने का खतरा भी देखा गया है। कोविड-19 की बीमारी में ब्लड क्लॉटिंग सिस्टम (खून का थक्का बनना) की समस्या भी बेहद असामान्य है। हालांकि एक सामान्य व्यक्ति कि तुलना में कोविड-19 के मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। ब्लड क्लॉट्स इंसान के फेफड़ों और शरीर की गहरी नसों में हो सकते हैं, जिससे रक्त प्रवाह बंद हो सकता है। यदि ब्लड क्लॉट दिमाग तक जाने वाली धमनियों का रास्ता बंद कर दें तो स्ट्रोक की समस्या हो सकती है।


 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.