Select Date:

सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना चरम पर-साय

Updated on 22-07-2020 07:44 PM
रायपुर,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक कोरोना संक्रमण की स्थिति रोकथाम और सुरक्षा उपायों पर चर्चा को महज दिखावा बताया है। साय ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार पहले से ही सचेत रहती तो हालात इतने बेकाबू नहीं होते। प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण चरम पर पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस एक तरफ संसदीय सचिवों, निगम.मंडलों में नियुक्तियाँ करने की राजनीति में मस्त है जबकि प्रदेश की जनता कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण त्रस्त है। साय ने प्रदेश के क्वारेंटाइन सेंटर्स में बदइंतजामी और बदहाली का आरोप लगाकर कहा कि संवेदनहीनता और अमानवीयता के चलते कोरोना वॉरियर्स में हताशा चरम तक पहुँचने पर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। राज्य सरकार की शनिवार को हुई बैठक सब कुछ लुटाकर होश में आने जैसा है। प्रदेश सरकार अब कोरोना की जाँच के लिए टेक्नीशियन व एनएमए आदि रिक्त पदों की भर्ती के जो निर्देश जारी किए हैं यह काम तो उसे दिसंबर में कर लेना था। यदि यह काम तब हो जाता तो आज कोरोना के खिलाफ जंग में आसानी होती।
लेकिन प्रदेश सरकार तब सियासी नौटंकियों में मस्त रही और आज जब हालात हाथ से बाहर हो गए हैं तब उन्हें यह सब याद आया है। राजनीतिक प्रतिशोध और सत्तावादी अहंकार में डूबी प्रदेश सरकार पिछले तीन माह से भाजपा की चेतावनियों और सलाहों को भी अनसुना करती रही और अब जाकर कोरोना के उपचार के लिए बेड बढ़ाने की चिंता हुई है। साय ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरनाक विस्फोटक स्तर पर पहुँचने के बाद भी प्रदेश सरकार पूरी तरह लापरवाही का परिचय दे रही है। कोरोना के नाम पर पैसों की कमी का रोना रोती सरकार सियासी नौटंकियों में सरकारी धन पानी की तरह बहा रही है पर कोरोना वॉरियर्स सफाई कर्मियों का वेतन काटकर उन्हें भी हताश करके उनका मनोबल उत्साह तोड़ने का काम कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.