कोरोना की रफ्तार बढ़ी, बीते 24 घंटे में 6,535 नए मामले, मरीजों की संख्या 1.45 लाख के पार
Updated on
26-05-2020 10:00 PM
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, बीते 24 घंटे में 6,535 नए मामले आने के साथ मरीजों की संख्या 1.45 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार 380 है, जिसमें से 4 हजार 167 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 535 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 80 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार 667 हो गया है, जिसमें 1695 की मौत हो चुकी है।
वहीं, तमिलनाडु में कोरोना के कुल कंफर्म केस की संख्या 17 हजार को पार कर गई है और यहां अब तक 118 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद गुजरात में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 460 हो गई है, जिसमें 888 की मौत हो चुकी है। दिल्ली में भी कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 276 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7300 है, जिसमें 167 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 6859 है, जिसमें 300 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी कुल कंफर्म केस की संख्या 6532 हो गई है, जिसमें 165 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में मरीजों का आंकड़ा 2730 है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…