भोपाल । प्रदेश के इंदौर शहर में अब कोरोना वायरस बीमारी से मरने वालों की संख्या 145 हो गई है। बुधवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। आज चार और लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत की पुष्टि हुई। आज 1441 सैंपल प्राप्त किए जिनमें से 1123 की जांच की गई। इनमें 1056 सैंपल निगेटिव मिले हैं। इंदौर में कोरोना की जंग को जीतने के लिये कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है। इंदौर में कोरोना मरीजों के सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। दिन प्रति दिन मरीजों को स्वस्थ कर उनके घर सकुशल भेजा जा रहा है। इस सिलसिले में आज इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल से 45 कोरोना मरीज को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल प्रबंधन, वहां के चिकित्सकों आदि स्टाफ ने स्वस्थ हुये मरीजों को भावभीनी विदाई दी। स्वस्थ हुये मरीजों में एक नया उत्साह था। वह जीने की नई उमंग के साथ अपने घरों की और रवाना हुये। डिस्चार्ज हुये मरीजों में लगभग सभी मरीज इंदौर के थे। एक मरीज उज्जैन तथा एक मरीज झालावाड़ का था। इंदौर के मरीजों में प्रमुख रूप से गोमा की फैल मालवा मिल, पंचम की फैल, लाला का बगीचा, नेहरू नगर, मुसाखेड़ी, सुखलियां आदि क्षेत्रों के मरीज थे। कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए शहर के 19 जोन में फीवर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। 25 मई से 3 जून तक 10 हजार 827 मरीज इनमें जांच कराने पहुंचे हैं। इनमें से 80 मरीज कोरोना संदिग्ध पाए गए हैं जिन्हें एमटीएच अस्पताल भेजा गया है। वहीं 328 मरीज ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें वायरस फीवर पाया गया। सिविल सर्जन डॉ. संतोष वर्मा ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि मरीजों के लिए पूरे जिले में 44 क्लीनिकों का संचालन किया जा रहा है। फीवर क्लीनिक पर 24 मरीज सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित गर्भवती महिलाएं भी इलाज के लिए पहुंची हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…