Select Date:

मप्र में पुलिस कर्मियों की भर्ती पर चल रहा विवाद

Updated on 14-06-2020 08:15 PM
मुख्यालय खुद करना चाहता है भर्ती, उम्मीदवार कर रहे विराेध
भोपाल । मप्र में होने वाली उप निरीक्षक और सिपाही की भर्ती को लेकर विवाद खडा हो गया है। पुलिस मुख्यालय इस भर्ती को खुद करना चाहता है, वहीं उम्मीदवार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) से भर्ती कराने की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि मप्र में उप निरीक्षक स्तर के 1500 और सिपाही स्तर के 15 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती होना है।पुलिस मुख्यालय ने भर्ती स्वयं के द्वारा कराने को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं कई छात्र संगठनों ने भी अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से टल गई थी। अब लॉकडाउन में रियायतों के बाद यह प्रक्रिया फिर शुरू होगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में करीब तीन साल बाद हो रही है। प्रदेश में आखिरी बार पुलिस की भर्ती साल 2017 में हुई थी। तब से किसी न किसी कारण से यह भर्ती प्रक्रिया टलती रही। इस साल जनवरी में उप निरीक्षक के डेढ़ हजार और सिपाही के पंद्रह हजार पदों पर भर्ती की पूरी तैयारी हो गई थी। यह भर्ती हर बार की तरह इस बार भी पीईबी से होनी थी, लेकिन इसी बीच पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा ने भर्ती नियम बनाकर यह परीक्षा खुद ही कराने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। हालांकि जब तक राज्य शासन इस संबंध में कोई निर्णय लेता तब तक कोरोना का संक्रमण फैल गया और लॉकडाउन की वजह से पूरी प्रक्रिया एक बार फिर अधर में लटक गई। अब लॉकडाउन में रियायतें मिलने के साथ ही इस प्रस्ताव पर फिर कार्यवाही शुरू होने के आसार हैं। भर्ती परीक्षा जल्द हो सके इसके लिए मप्र युवा बेरोजगार संघ आगे आया है। संघ के दिनेश चौहान, रवींद्र सिंह परिहार, रजनीश पांडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जानी चाहिए। परीक्षा पीईबी को ही लेनी चाहिए। पिछले तीन साल से भर्ती नहीं होने की वजह से कई युवा अधिकतम आयु पार कर गए है। लिहाजा अधिकतम आयु बढ़ाकर 37 साल की जानी चाहिए। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.