शाही घराने पर आई नई पुस्तक से विवाद, मेगन मार्कल को लेकर प्रिंस हैरी और विलियम में बनी थी दूरी
Updated on
27-07-2020 09:59 PM
लंदन। ब्रिटेन के राजपरिवार में मनमुटाव को लेकर किस्से आम हो गए हैं। शाही घराने विंडसर पर आई एक नई पुस्तक विवाद का विषय बनती जा रही है। इस पुस्तक की समरी (सार) में दावा किया गया है कि प्रिंस विलियम ने अपने छोटे भाई को यह कहकर गुस्सा दिलाया दिया था कि उन्हें मेगन मार्कल के साथ अपने रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें डर था कि प्रिंस हैरी मेगन मार्कल के प्रेम में अंधे हो गए हैं। पुस्तक फाइंडिंग फ्रीडम के श्रृंखलाबद्ध संस्करण की दूसरी किस्त में दावा किया गया है कि हैरी अमेरिकी अभिनेत्री के बारे में एक चर्चा के दौरान विलियम के घमंडी स्वभाव से गुस्सा हो गए थे। उस वक्त वह मार्कल को डेट कर रहे थे। पुस्तक की दूसरी किस्त का कुछ अंश हाल ही में एर अखबार में प्रकाशित हुए हैं।
लेखक ओमिड स्कोबी और कैरोलीन डुरांड ने लिखा कि हैरी को विलियम की वह सलाह पसंद नहीं आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, इस लड़की को जानने के लिए जितना समय जरूरी लगे उतना लो। लेखकों ने विलियम के करीबी एक स्रोत का हवाला देकर बताया कि विलियम नहीं चाहते थे कि हैरी प्रेम में अंधे हो जाएं। लेखकों ने लिखा कि हैरी को ऐसा महसूस नहीं होता था और उन्होंने इसे खराब ढंग से लिया। पुस्तक के सार में कहा गया है कि उन अंतिम दो शब्दों इस लड़की में हैरी को दंभ का स्वर सुनाई दिया जो दुनिया के प्रति उनके नफरत भरे दृष्टिकोण को दिखाता था। इसमें इस बात का भी जिक्र है कि हैरी ने 10 साल सेना में और शाही परिवार के बाहर बिताए हैं। लेखकों ने कहा कि इस सबमें से मेगन को हटा भी दें तो हैरी अपने और अपने बड़े भाई के बीच स्थापित विचारों से थक गए थे। पुस्तक के प्रकाशन की घोषणा करते हुए हार्पर कोलिन्स यूके ने कहा कि स्कोबी की पुस्तक का लक्ष्य असल हैरी और मेगन को कैद करना होगा।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…