भोपाल । भोपाल को कोरोना मुक्त करने के लिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। यही कोरोना को हराने का मूल मंत्र है। सभी भोपालवासियों से इस अपील के साथ आज फिर भोपाल से 47 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो अपने घर रवाना हुए। हमीदिया अस्पताल से 8 और चिरायु अस्पताल से 39 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए। इनमें विदिशा के 3 , हरदा के 3, जबलपुर और सीहोर के एक व्यक्ति शामिल है।
हमीदिया अस्पताल में आज डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों को पुष्प , मास्क और सैनिटाइजर भेंट कर उनके नवजीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों ने उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर ईलाज के लिए शासन प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद दिया।
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव और चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अजय गोयनका ने आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को उनकी कोरोना संक्रमण पर जीत की बधाइयां दी।उन्होंने इन सभी से समाज में जाकर सभी व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कोरोना को हराने का मूल मंत्र हैं। इनका आप सभी पालन करें और शासन प्रशासन को कोरोना मुक्त भोपाल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे।
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…