Select Date:

रायपुर के तीन नए इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित

Updated on 06-06-2020 08:41 PM
रायपुर। राजधानी में गुरुवार को कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तीन इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन घोषित तीन इलाकों में सभी दुकानें ऑफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश बंद रहेंगे। केवल होम डिलीवरी के जरिए ही आवश्यक समाग्री दी जा सकेगी। केवल मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर कोई भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जा सकेगा। वो भी सिर्फ एक द्वार से प्रवेश मिलेगा। सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
ये इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत बिरगांव, शहीद नगर थाना उरला में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने पूर्व में प्रिंस किराना के सामने और श्री सिन्हा के मकान के पास, पश्चिम में सुरेश भारती का मकान और नाला के पास उत्तर में सूरज किराना स्टोर्स और दक्षिण में रामचरण साहू का मकान को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
रायपुर में नगर पालिक निगम के अंतर्गत हिमालयन हाइट्सए देवपुरी, थाना टिकरापारा में नया कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। पूर्व में हिमालयन हाइट्स फेस.02 मैन गेट.03 और मेन गेट उत्तर.पूर्व में हिमालयन हाइट्स मेन गेट.02, दक्षिण.पूर्व में हिमालयन हाइट्स में गेट.01 को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।
आजाद चैक थाना इलाके के पास रामसागर पारा में नए कोरोना मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.