Select Date:

आंखों वाले सेक्स रोबोट का हो रहा निर्माण

Updated on 18-08-2020 06:50 PM

वॉशिंगटन । अमेरिका में सेक्स रोबोट अब इंसानी आवाज में अपने कस्टमर्स के साथ बातचीत करेंगे। यहां अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस आंखों वाले सेक्स रोबोट का निर्माण किया जा रहा है। अमेरिका के सैन डिएगो में स्थित एबिस क्रिएशंस फैक्ट्री ऐसे रोबोट्स का निर्माण कर रही है। कंपनी का दावा है कि ये रोबोट्स देखने में भी इंसानों जैसे ही होंगे। कंपनी ने कहा कि इन रोबोट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली आंखों को लगाया गया है, जो लोगों को पहचानने के बाद उनसे बातचीत भी करने में सक्षम होंगी। यह फैक्टरी अमेरिका के हार्मनी सेक्स रोबोट बनाने वाली कंपनी रियल डॉल के लिए भी रोबोट बनाती है। कंपनी ने यह भी कहा कि यह रोबोट अनजान लोगों और अपने लोगों में फर्क करने में भी सक्षम होगी। अगर कोई अपरिचित व्यक्ति उसके सामने आता है तो रोबोट एक जगह से दूसरी जगह मूव करने में भी सक्षम होगी। इसमें बॉडी टेम्प्रेचर सेट करने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी जिसे मैनुअली तरीके से बदला जा सकता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान चीन में बने सेक्ट ट्वॉय की मांग दुनियाभर में 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है। साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सेक्स ट्वॉय इंडस्ट्रीज को इन दिनों देश और विदेश से बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं। चीन के शैंडोंग स्थित सेक्स ट्वॉय बनाने वाली कंपनी लिबो टेक्नोलॉजी के विदेशी सेल्स मैनेजर वायलेट डू ने कहा कि फरवरी में जब हम लॉकडाउन के बाद काम पर लौटे तो बढ़ती मांग के कारण हमें कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी पड़ी। डू ने कहा कि फ्रांस, अमेरिका और इटली से हमें सबसे अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं। हमारी भी कोशिश है कि अपने ग्राहकों तक जल्द से जल्द ऑर्डर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि इस दौरान चीन में हमारी बिक्री प्रभावित हुई है लेकिन उसका कारण ट्रांसपोर्ट का रुकना है। उन्होंने कहा कि मांग में अचानक आई वृद्धि का कारण लॉकडाउन है। उन्होंने अमेरिका और कुछ अन्य यूरोपीय देशों से ऑर्डर और बढ़ने की उम्मीद भी जताई।जल्द ही हमें घरेलू बाजार से भी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्रोडक्शन लाइनें 24 घंटे काम कर रही हैं। वहीं, हमारे कर्मचारी दो शिफ्टों में डिमांड को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.