Select Date:

विरासत टैक्स से कांग्रेस ओबीसी, दलित व आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है - शिवराज

Updated on 28-04-2024 07:32 AM
*-विरासत टैक्स और आर्थिक, सामाजिक सर्वेक्षण के पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे छिपे हैं*
*-कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर जातियों में देश को बांटकर परंपरा खत्म करना चाहती है*
*-कांग्रेस का हिडन एजेंडा सामने आया, देश की जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी*
*-सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरू हैं, इन्हीं के विचारों पर कांग्रेस कार्य करती है*
श्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है। कांग्रेस विरासत टैक्स से जातियों में देश को बांटकर भारत की परंपरा को खत्म करना चाहती है। विरासत टैक्स और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं। कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मीडिया को बाइट देते हुए कही।
*विरासत टैक्स इंदिरा गांधी जी के निधन के समय राजीव गांधी ने हटाया था*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स लगाने के बयान पर कहा कि विरासत टैक्स लगाकर कांग्रेस पार्टी देश की परंपरा को समाप्त करना चाहती है। यह टैक्स पहले था, लेकिन स्व. इंदिरा गांधी के निधन के बाद स्व. राजीव गांधी ने इस टैक्स को समाप्त किया था। राजीव गांधी ने अपनी मां स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की संपत्ति उन्हें मिले, इसलिए यह टैक्स हटाया था। सैम पित्रोदा के बयानों से अब भले कांग्रेस चाहे बचने का रास्ता तलाशे, लेकिन कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है।
*कांग्रेस के असली इरादे क्या हैं, स्पष्ट करें सोनिया व राहुल गांधी*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सैम पित्रोदा सामान्य नेता नहीं हैं, राहुल गांधी के गुरू हैं। वे राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी के भी सलाहकार रहे हैं। सैम पित्रोदा जैसे नेता कांग्रेस को विचार देते हैं और कांग्रेस उन विचारों को क्रियान्वित करती है। लेकिन कांगेस को यह समझना होगा कि यह अमेरिका नहीं है। अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है, लेकिन यह भारत है। कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही है वो भारत का रास्ता नहीं है, वो खतरनाक है। एक तरफ विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, और दूसरी तरफ जातिगत जनगणना करने की बात करते हैं। कितने टुकड़ों में देश और समाज को बांटना चाहते हो। भारत और देश की जनता कभी इसको स्वीकार नहीं करेगी। मैं स्पष्ट रूप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूंछना चाहता हूं कि, उनके असली इरादे क्या हैं, वो जनता को बताएं। किनारा करने से काम नहीं चलेगा।  
*हिडन एजेंडा जनता के सामने आ गया*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता जातिगत जनगणना, आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण और आरक्षण जैसे विषयों पर वो दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकार क्यों छीनना चाहते हैं। इसके पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे छिपे हुए हैं, और वो इरादे हैं, जातियों में देश को बांटने के, वो इरादे हैं, दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकारों को बांटने के। कांग्रेस को इन विषयों पर जवाब देना होगा, नहीं तो देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2024
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मध्यप्रदेश के चौथे व अंतिम चरण के मतदान के लिए मतदाताओं का आव्हान करते…
 12 May 2024
भोपाल । पश्चिम मध्य रेलवे में कंप्यूटराइज्ड डिजिटल तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के प्रयासों से पश्चिम मध्य रेल में भी कम्प्यूटरीकृत तकनीकी का विस्तार…
 12 May 2024
 भोपाल | भोपाल मण्डल रेल चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में…
 12 May 2024
संदीप सोलंकी, बैतूल बैतूल।मां एक अच्छी सहेली होती है जिससे आप दुनिया के किसी भी टॉपिक पर बात कर सकते हैं किसी भी किसी के भी बारे में कुछ भी बोल…
 11 May 2024
संदीप सोलंकी, बैतूल बैतूल। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जब रक्त की कमी से जूझते देखा तो एक मार्मिक संदेश पर 60 किलोमीटर दूर सावलमेंडा से आकर डॉक्टर महेश जी…
 11 May 2024
  भोपाल 11 मई। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ…
 11 May 2024
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद लगातार की जा रही बयानबाजी को…
 11 May 2024
  भोपाल 11 मई। रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में 01 मई से 31 मई 2024 तक रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में…
 11 May 2024
जीएसटी अधिकारियों द्वारा बोगस फर्म या संबंधित फर्म से लेन देन करने वालों की आईटीसी ब्लॉक करने के मामलों में राहत मिलेगी। दरअसल, हाल ही में दिए एक निर्णय में…
Advt.