Select Date:

चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस

Updated on 07-09-2020 06:07 PM

 

नई दिल्ली कांग्रेस ने कई कमेटियों की घोषणा कर दी है। इन कमेटियों में कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ युवा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें घोषणापत्र कमेटी, संपर्क समिति, सदस्यता,  कार्यक्रम क्रियान्वयन, प्रशिक्षण काडर डेवलपमेंट कमेटी, पंचायती राज चुनाव कमेटी, मीडिया कम्युनिकेशन एडवाइजरी कमेटी शामिल है। कमेटियों की घोषणा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर कमेटी के सदस्य होंगे। घोषणापत्र कमेटी में पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, विधानसभा में कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्र मोना, विवेक बंसल, सुप्रिया श्रीनेत, अमिताभा दुबे शामिल हैं। संपर्क कमेटी में वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी, प्रदीप जैन आदित्य, गजराज सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद, बाल कुमार पटेल को शामिल किया गया है। यूपी कांग्रेस के सभी उपाध्यक्ष भी इसके सदस्य होंगे।  सदस्यता कमेटी में अनुग्रह नारायण सिंह, अजय कपूर, बीएल खबरी, मो मुकीन, कमल किशोर कमाण्डो, अजय राय शामिल हैं। कार्यक्रम क्रियान्वयन कमेटी में 9 सदस्य शामिल हैं। इसमें रामपुर की बेगम नूर बानो, हरेन्द्र मलिक, प्रवीण एरन, जितेन्द्र सिंह, बाल कृष्ण चौहान, नसीब पठान, बंशी पहाड़िया, राम जियावन, प्रीता हरित सदस्य हैं। वहीं प्रशिक्षण काडर डेवलमेंट कमेटी में पूर्व सांसद निर्मल खत्री, हरेन्द्र अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, हनुमान त्रिपाठी, सतीश राय, डाली शर्मा, केशव चन्द यादव रहेंगे। इसके अलावा आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंचायती राज चुनाव कमेटी में राजेश मिश्र, जफर अली नकवी, राजाराम पाल, प्रदीप माथुर,  विनोद चर्तुवेदी, मसूद अख्तर, अजय पाल सिंह शामिल हैं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष इसके सदस्य होंगे। मीडिया कम्युनिकेशन एडवाइजरी कमेटी में राशिद अल्वी, ललितेश पति त्रिपाठी, अखिलेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, ओमकार सिंह, वीरेन्द्र मदान को शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.