Select Date:

मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार पर लगाया दांव, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ

Updated on 16-04-2024 03:03 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से तेजतर्रार नेता कन्हैया कुमार को उम्मीदवार है। बीजेपी ने इस सीट से मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। केवल मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। उनका मुकाबले में कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारा है। दिलचस्प बात है कि इन दोनों का संबंध बिहार से है। जानिए कितनी है कन्हैया कुमार की नेटवर्थ...

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार ने साल 2019 में बेगूसराय सीट से बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 5,57,848 रुपये बताई थी। इसमें 3,57,848 रुपये की चल संपत्ति और 2,00,000 रुपये की अचल संपत्ति थी। हलफनामे के मुताबिक कन्हैया कुमार की इनकम का मुख्य जरिया फ्रीलांस राइटिंग, गेस्ट लेक्चर और किताबों की रॉयल्टी थी। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है और न ही उनके पास कोई जूलरी है। अलबत्ता बिहार में उनके नाम पर एक पैतृक संपत्ति है जिसकी वैल्यू 20,00,00 रुपये है। कन्हैया कुमार के पिता किसान हैं जबकि मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
दिल्ली में पश्चिमपुरी में रहने वाले अमन सिंह ने आईआरसीटीसी से RTI के जरिए उसके पांच वैसे लाइसेंसी का नाम पूछा था, जिनके खिलाफ सबसे ज्यादा और सबसे कम शिकायतें…
 03 May 2024
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त में रहा था। अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड स्तर, मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के आंकड़े सकारात्मक…
 03 May 2024
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) की छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन कंपनियों पर संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित…
 03 May 2024
मुंबई: आप बढ़िया कमाते-खाते हैं तो इस समय हेल्थ इंश्योरेंस लेना अब जरूरी हो गया है। जिस तरह से इलाज का खर्च बढ़ रहा है, समझदारी इसी में है कि…
 03 May 2024
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस पर ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) के माध्यम से कर्ज की मंजूरी और…
 03 May 2024
नई दिल्ली: कारखानों में बने माल की अच्छी डिमांड के चलते अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का दमखम बना रहा। सेक्टर की ग्रोथ कुछ नरम हुई, लेकिन कामकाजी हालात में जबरदस्त सुधार…
 03 May 2024
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। ग्लोबल इकॉनमी में उसकी हिस्सेदारी दो दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की राह पर है। आईएमएफ के मुताबिक ग्लोबल इकॉनमी में…
 03 May 2024
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) ने अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के…
 03 May 2024
डाबर इंडिया भारतीय बाजार में बिकने वाले मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (कीटनाशक) नहीं मिलाता है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह बात कही। डाबर ने बताया कि एक्सपोर्ट किए जाने…
Advt.