Select Date:

स्थितयां अनुकूल, अगले दिनों में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र व पूर्वोत्तर भारत में आगे बढ़ेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

Updated on 07-06-2020 08:00 PM
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक के कुछ और अंदरूनी दक्षिणी इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 23 दिनों में कर्नाटक के कुछ और इलाकों, पूरे तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आठ जून के आसपास पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी किंतु 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
राजधानी दिल्ली में जून में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिस हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन और मौसम सुहाना रहेगा। 12 जून तक आगे बारिश तो नहीं होगी लेकिन तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि 8 जून, 09 जून और 10 जून को दिन में तेज हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान तापमान 41 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। हालांकि इन तीनों दिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। इसके बाद 11 जून और 12 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।
मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में मानसून पूर्व की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.