वन भूमि पर अतिक्रमण करने की मची होड़, टै्रक्टर से कर रहे जोताई
Updated on
29-07-2020 08:17 PM
बलरामपुर। शासन द्वारा बांटे जा रहे वन भूमि पट्टे के बाद अवैध कब्जाधारियों की हर क्षेत्र में बाढ़ सी आई है, जिसे देखते हुए बलरामपुर वनमंडल के डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने अपने मैदानी अमले को जंगल की भूमि की हिफाजत के कडे निर्देश दे रखे हैं। इसी कड़ी में वन अमले ने तीन ट्रैक्टरों को वन भूमि की अवैध जोताई करते पकड़ा है। दो ट्रैक्टर बलरामपुर जबकि एक ट्रैक्टर धमनी परिक्षेत्र में पकड़ा गया है। इस संबंध में बलरामपुर डीएफओ ने बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण खिलाफ मुहिम जारी है, जिसके तहत यह कार्यवाही की गई है। इस तरह आगे और भी कार्यवाही जारी रहेगी।
इन दिनों वन भूमि पर अवैध कब्जे की होड़ मची हुई है। ग्रामीण जंगल साफ कर उसे खेती योग्य बना रहे हैं, जिसके कारण अवैध पेड़ों की भी बलि दी जा रही है। लगातार शिकायत के बाद डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने वनमंडल के सभी परिक्षेत्राधिकारियों को जंगल के पेड़ों के साथ वन भूमि की रक्षा करने के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद बलरामपुर परिक्षेत्र के वनकक्ष क्रमांक 2 पी 3375 में 24 जुलाई की रात परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। उस समय 11 बजे रात के अंधेरे में कुछ पेड़ों को काटकर वनभूमि की जोताई की जा रही थी। इसके बाद सूचना मिली कि वनकक्ष क्रमांक पी 3347 में भी रात्रि में ट्रैक्टर से जोताई जारी है, यहां एक सोल्ड ट्रैक्टर वन भूमि की जोताई में लगा हुआ था, उसे भी पकड़ा गया। इसी कड़ी में वनपरिक्षेत्र धमनी में 26 जुलाई की रात वन कक्ष क्रमांक पी 847 में ट्रैक्टर क्रमांक यूपी 64 एस 2176 से जोताई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर रेंजर अशोक तिवारी के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा तो चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वन अमले ने ट्रैक्टर को जब्त कर वहां जोताई करा रहे ग्राम बसेरा के सरपंच करेसन अगरिया के विरूद्ध आपराधिक कार्रवाई की गई। पकड़े गए ट्रैक्टरों के खिलाफ राजसात की भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। धमनी रेंज में हुई कार्रवाई में सुरेश प्रसाद यादव, रामप्रताप सिंह, शिवप्रसाद, विजय सिंह, कृष्ण कुमार पैकरा, नरेश पैकरा, राजेश सिंह, खलेश्वर राम, स्कंद पैकरा शामिल रहे।
वन संरक्षण के साथ अतिक्रमण रोकें
डीएफओ ने मैदानी अमले को सख्त निर्देशित किया है कि उन्हें वनसंरक्षण के साथ अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए कमर कसे रहना है। यही कारण है कि आने वाले समय बलरामपुर वनमंडल में अवैध अतिक्रमण रोकने कई कार्यवाही देखने को मिलने की संभावना है। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को इस मुहिम में निडर होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…