ओडिशा के जगतसिंहपुर की इस्पात परियोजना को लेकर प्रतिबद्ध : जिंदल
Updated on
25-08-2020 11:38 PM
भुवनेश्वर । जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने कहा है कि ओडिश के जगतसिंहपुर जिले में प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है। जेएसडब्ल्यू के प्रमुख सज्जन जिंदल ने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को आश्वासन दिया कि 1.32 करोड़ टन की परियोजना को जल्द शुरू किया जाएगा। जिंदल ने कहा,हम जगतसिंहपुर की परियोजना को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और हमें इसमें समूची राज्य मशीनरी का सहयोग मिल रहा है। हम इस परियोजना को जल्द शुरू करने वाले है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय प्रबंधन संस्थान-संबलपुर (आईआईएम-संबलपुर) के साथ भागीदारी में एक स्कूल शुरू करने जा रही है, जो ओडिशा के विकास के लिए दीर्घावधि की योजना पर काम करेगा। जिंदल ने कहा कि वह ओडिशा को एक हजार डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना के लिए जमीन का आवंटन कर चुकी तथा बिजली और पानी उपलब्ध करा चुकी है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…