Select Date:

भोपाल में अपनी ही कमजोरियों से जूझ रहा कमिश्नरेट सिस्टम, बढ़े ढांचे के बावजूद एक दर्जन पद खाली

Updated on 24-04-2026 04:45 PM

भोपाल। राजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था के दावे के साथ लागू किया गया पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम अब अपनी ही कमजोरियों से जूझता नजर आ रहा है। ढांचा तो पहले से कहीं बड़ा और मजबूत तैयार किया गया, लेकिन अफसरों की भारी कमी इस व्यवस्था का प्रभाव कम होता जा रहा है। हालात यह हैं कि जिन अफसरों की संख्या बढ़ाकर व्यवस्था को सशक्त बनाने की बात कही गई थी, उन्हीं पदों पर लंबे समय से नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं।

पुरानी डीआईजी प्रणाली में महज 25 राजपत्रित अधिकारियों के भरोसे पूरा शहर संचालित होता था। इसके मुकाबले कमिश्नरेट सिस्टम में आईजी स्तर के नेतृत्व में 50 से अधिक राजपत्रित अफसरों के बड़े ढांचे का प्रावधान किया गया। लेकिन विडंबना यह है कि इस विस्तारित ढांचे के बावजूद करीब एक दर्जन अहम पद अब भी खाली पड़े हैं।

बिना कप्तान के संवेदनशील जोन

सबसे चिंताजनक स्थिति उन जोन की है, जहां अपराध का ग्राफ सबसे अधिक है। जोन-1, जहां शहर के सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज होते हैं, वहां डीसीपी का पद पिछले पांच महीनों से खाली है। इसी तरह पुराने शहर का जोन-3, जो कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है, वहां ढाई साल से स्थायी डीसीपी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इन दोनों जोन में लूट, हत्या और गोलीबारी जैसी गंभीर वारदातें सामने आ चुकी हैं।

प्रभार का बोझ, कमजोर मॉनिटरिंग

रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है, जिससे उन पर काम का दबाव बढ़ गया है। नतीजतन थानों की नियमित मॉनिटरिंग प्रभावित हो रही है। जमीनी स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी कम होने से कानून व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.