एफडीआर वापसी के लिए सत्येंद्र सिंह को आयुक्त ने दी शक्तियां
Updated on
09-08-2020 12:20 AM
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में ठेकेदारी पंजीयन के लिए जमा अमानत राशि का एफडीआर, बकाया नहीं होने पर ही ठेकेदार को वापस किया जाएगा। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने एफडीआर की वापसी के लिए अधीक्षण अभियंता सत्येन्द्र सिंह को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता सिंह को एफडीआर वापस करने के लिए नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69-4 में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए आयुक्त की शक्तियां प्रत्यायोजित किया है।
छत्तीसगढ़ शासन लोककर्म विभाग रायपुर ने नगरीय निकायों में ठेकेदारी पंजीयन सिस्टम में बदलाव करते हुए एकल प्रणाली ठेकेदारी पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। शासन के इस नियम के तहत जिस एजेंसी ने छत्तीसगढ़ शासन के लोककर्म विभाग में पंजीयन करा लिया है और नगर पालिक निगम भिलाई में पंजीयन के समय एफडीआर की राशि जमा की गई है। उसकी वापसी नियमानुसार एवं एजेंसी के विरूद्ध किसी भी प्रकार की बकाया नहीं होने पर ही किया जाएगा। बकाया होने पर अमानत राशि का एफडीआर वापस नहीं किया जाएगा।
राजपूत जोन 2 में सहायक अभियंता का करेंगे कार्य
आरएस राजपूत को जोन-2 में सहायक अभियंता का कार्य करने के लिए आयुक्त रघुवंशी ने आदेशित किया है। सहायक अभियंता राजपूत नगर पालिक निगम में अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ जोन-2 से संबंधित कार्य को संपादित करेंगे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…