Select Date:

कमिश्नर बस्तर ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली

Updated on 19-08-2020 07:23 PM

रायपुर प्रदेश के बीजापुर जिले की विषम परिस्थितियों की चुनौती को स्वीकार कर इस दूरस्थ ईलाके के लोगों को बेहतर सेवाएं सुलभ करायें। इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय कर टीम भावना के साथ दायित्व  का निर्वहन करें। जिले में अनवरत् हो रही बारिश से निर्मित बाढ़ आपदा की स्थिति के कारण बाढ़ से प्रभावित लोगों को समुचित सहायता दी जाये। वहीं क्षति का आंकलन कर बाढ़ पीड़ित लोगों को त्वरित आर्थिक सहायता अनुदान उपलब्ध कराया जाये। उक्त निर्देश कमिश्नर बस्तर संभाग अमृत कुमार खलखो ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के पश्चात कलेक्टोरेट में बाढ़ आपदा प्रबंधन स्थिति की समीक्षा करते हुए दी। बैठक में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, सीईओ पोषण लाल चन्द्राकर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले में पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद थे। 

कमिश्नर बस्तर संभाग अमृत कुमार खलखो ने बैठक के दौरान जिले में बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान किये जाने कहा उन्होने इस दिशा में जनहानि, पालतू मवेशियों की हानि, फसल एवं मकान क्षति आदि के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वहीं क्षतिग्रस्त शासकीय परिसंपत्तियों सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, आश्रम-छात्रावास भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र भवनों आदि का मरम्मत करने हेतु आपदा मोचन निधि के तहत् कार्ययोजना तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया को अतिशीघ्र मरम्मत किये जाने कहा। वहीं विद्युत लाईनों के सुधार सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कमिश्नर बस्तर श्री खलखो ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु पेयजल स्त्रोतों का संधारण एवं समुचित रखरखाव तथा पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन किये जाने के निर्देश दिये। वहीं सम्बन्धित क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी आवश्यक दवाईयों की सुलभता सहित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को सक्रिय रखे जाने कहा। उन्होने बाढ़ प्रभावित ईलाकों मंे ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच सहित उपचार के लिए मैदानी स्वास्थ्य अमले की नियमित भ्रमण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। कमिश्नर बस्तर श्री खलखो ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित राहत शिविरों में लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, कपड़े-कम्बल आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही राहत शिविरों में विद्युत व्यवस्था, केरोसीन ईत्यादि की सुलभता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने जिले में जारी लगातार बारिश के मद्देनजर नदी-नाले और बाढ़ की स्थिति पर सतत् निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये। कमिश्नर बस्तर श्री खलखो ने खेती-किसानी स्थिति की जानकारी ली और खरीफ क्षेत्राच्छादन, दलहन-तिलहन रकबा विस्तार सहित गिरदावरी, कृषक पंजीयन, गोधन न्याय योजना, वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय ईत्यादि की विस्तृत समीक्षा की। वहीं वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कोविड-19 हॉस्पीटल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा 500 शैय्यायुक्त कोविड केयर सेंटर तैयार करने सहित मानव संसाधन की भर्ती शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.