Select Date:

अमृत मिशन योजना से बेघर हुए हितग्राही मुआवजा मांगने पहुंचे कलेक्टोरेड

Updated on 12-01-2021 11:12 PM

बिलासपुर अमृत मिशन योजना की बिछाए गए पाइप लाइन के शिकार बेघर लोग आज शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। पीडि़तों ने कलेक्टर प्रशासन के सामने ना केवल पीड़ा को जाहिर किया। बल्कि जल्द से जल्द मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।

अमृत मिशन योजना के तहत तोडफ़ोड़ से प्रभावित रतनपुर वासी आज जिला कार्यालय पहुंचे। जिला प्रशासन के सामने अपनी पीडा जाहिर किया। पीडि़तों ने बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत खारंग जलाशय खूंटाघाट से दायी तट नहर पर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। काम भी पूरा हो चुका है। लेकिन इस दौरान कई घरों को जबरदस्ती तोड़ा भी गया। अभी तक मुआवजा राशि नहीं दी गयी है।

  ग्रामीणों ने बताया कि मामले में सभी लोगों ने अपनी पीड़ा को रतनपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के सामने भी रखा। बावजूद इसके अभी तक ना तो मुआवजा राशि ही दी गयी है। और ना ही विस्थापितों को किसी प्रकार की राहत मिली है।

पीडि़तों ने जानकारी दी कि अमृत मिशन योजना के लिए पाइप बिछाने के दौरान कई कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया। सार्वजनिक निर्माण को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इंजीनियरों ने निर्धारित जमीन से ज्यादा जमीन हथिया लिया। और हमें बेघर कर दिया गया। और हम दर दर भटकने को मजबूर हैं।

 पीडि़तों ने जिला प्रशासन से फरियाद किया कि सभी पीडि़तों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। इसके पहले हमें कभी जलसंसाधन विभाग भेजा गया तो कभी जिला कार्यालय का रास्ता दिखाया गया। लेकिन समस्या आज भी जस की तस खड़ी है।  हितग्राहियों ने कहा यदि सात दिनों के अन्दर मुआवजा नहीं दिया गया तो रतनपुर रेस्ट हाउसे का सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.