Select Date:

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों और पटवारियों की क्लास

Updated on 07-09-2020 06:08 PM

नारायणपुर  ।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों सहित पटवारियों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश सहित जिले में गिरदावरी का कार्य चल रहा है, जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है। गिरदावरी के इस कार्य को सभी पटवारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रृटि, लापरवाही या असावधानी की कहीं कोई गुंजाईश नहीं है। कलेक्टर ने सभी पटवारियों से कड़े शब्दों में कहा कि अगर किसी पटवारी के द्वारा किये गये गिरदावरी के काम में एक त्रुटि मिलती है, तो उनकी वेतन वृद्धि रोकी जायेगी। वहीं अगर पांच त्रुटियां होती हैं, तो उनके निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर द्वय गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, सुश्री निधि साहू के अलावा उपसंचालक कृषि श्री बघेल, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आकाश भारद्वाज के अलावा राजस्व निरीक्षण एवं पटवारी उपस्थित थे।

 

बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि बीते दिनों नारायणपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि कुछ पटवारियों द्वारा गिरदावरी का वास्तविक आंकलन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पटवारियों से कहा कि वे मौके पर जाकर किसानों द्वारा लगायी गयी वास्तविक रकबे का ही सर्वे करें। इस कार्य में गांव के लोगों को भी शामिल करें, और ऐसी फोटोग्राफ लेवें, जिससे उस जगह की पहचान की जा सके। गिरदावरी कार्य में तालाब, मेड़, नाला, डबरी, बाड़ी, कुआ आदि हो तो उन्हें शामिल नहीं करें। उन्होंने पटवारियों से कहा कि वे मौके पर जाकर गिरदावरी का कार्य करें। वास्तविक लगायी गयी फसल का ही आंकलन करें और दर्ज करें। उल्लेखनीय है कि जिले में गिरदावरी के अंतर्गत 82 प्रतिशत ऑफलाईन गिरदावरी का कार्य किया जा चुका है। वहीं 63 प्रतिशत से ऑनलाईन एंट्री की जा चुकी है।

 

बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले के अनेक स्थानों पर शासकीय भूमि पर बेजाकब्जा किया गया है। ऐसे बेजा कब्जे वाले स्थानों की सूची बनाकर पटवारी तत्काल संबंधित तहसीलदार के पास रिपोर्ट दर्ज करायें और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने पटवारियों से उनके द्वारा किय जा रहे कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.