Select Date:

कलेक्टर ने शहर विकास योजना के संबंध में ली बैठक

Updated on 07-03-2026 12:10 PM

गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष  रिखिराम यादव ने बैठक में शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शहर के बस स्टैंड को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे तथा यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों को व्यवस्थित जगह शिफ्ट करने के लिए जगह का चिन्हांकन करने को कहा। जिससे की बाजार आनेवाले लोंगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।  बैठक में नगर पालिका के नए कार्यालय भवन तथा मांगलिक भवन के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही शहर के मास्टर प्लान को व्यवस्थित रूप से लागू करने, शहर में नए गार्डन के निर्माण तथा नागरिकों के लिए पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर  उइके ने छिंद तालाब के पास टर्निंग क्षेत्र में साफ-सफाई एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं छुरा रोड पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया। बैठक में शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई, ताकि इन स्थलों को आकर्षक बनाया जा सके और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा महत्वपूर्ण सुविधाओं के विकास और विस्तार के संबंध में भी स्थानिय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधियों, नगर के गणमान्य नागरिकों तथा अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शहर के समग्र विकास को सुव्यवस्थित करने के लिए सभी का सहयोग एवं राय जरूरी है। ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस दौरान  बैठक में  अपर कलेक्टर  पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी सुश्री निशा सिन्हा, डीएसपी सुश्री लितेश सिंह, सीएमओ श्रीमती संध्या वर्मा, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.